एक्सप्लोरर

IPL 2024: सैमसन ने पेश की ऑरेंज कैप की दावेदारी, पर्पल कैप के लिए इन 3 गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर

IPL 2024: आईपीएल 2024 प्लेऑफ से पहले ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है. ऑरेंज कैप में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. संजू सैमसन भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

IPL 2024 Orange cap and Purple cap: आज आईपीएल 2024 का 57वां मैच खेला जाएगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से है. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर आईपीएल 2024 के 56वें मैच की बात करें तो यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी की. इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सैमसन अब ऑरेंज कैप की दावेदारी में आ गए हैं. वहीं, पर्पल कैप की रेस भी जबरदस्त हो गई है.

ऑरेंज कैप की दावेदारी में संजू सैमसन
वैसे विराट कोहली अभी भी ऑरेंज कैप में टॉप पर हैं. लेकिन संजू सैमसन ने इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं.

प्लेयर मैच रन स्ट्राइक रेट
विराट कोहली 11 542 148.09
ऋतुराज गायकवाड़ 11 541 147.01
संजू सैमसन 11 471 163.54
सुनील नरेन 11 461 183.67
ट्रेविस हेड 10 444 189.74
  • विराट कोहली- विराट कोहली ने अब तक 11 मैच में 4 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं.
  • ऋतुराज गायकवाड़- ऋतुराज गायकवाड़ भी अब तक 11 मैच में 4 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं.
  • संजू सैमसन- संजू सैमसन ने अब तक 5 अर्धशतक लगाए हैं. लेकिन इस सीजन में उनके खाते में अब तक एक भी शतक नहीं आया है.

पर्पल कैप की रेस में कड़ी टक्कर
दरअसल, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से बाहर होती दिख रही है. लेकिन पर्पल कैप की रेस में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं. बुमराह को पीछे के गेंदबाजों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. इस लिस्ट में टॉप 5 में पंजाब के दो गेंदबाज हैं.

प्लेयर मैच विकेट इकॉनमी
जसप्रीत बुमराह 12 18 6.20
हर्षल पटेल 11 17 9.78
वरुण चक्रवर्ती 11 16 8.75
थंगरासू नटराजन 9 15 9.00
अर्शदीप सिंह 11 15 10.6

सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बने संजू सैमसन
आईपीएल हिस्ट्री में संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 के 56वें मैच में इतिहास रच दिया. वह सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. संजू सैमसन ने 159 पारियों में 3081 गेंद खेलकर यह कारनामा अपने नाम किया. संजू सैमसन से पहले इस लिस्ट में एमएस धोनी थे. धोनी ने 165 पारियों में 3126 गेंदें खेलकर 200 छक्के लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:
DC vs RR: संजू सैमसन बने 'सिक्सर किंग', रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पछाड़ बनाया बड़ा कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget