एक्सप्लोरर

IPL 2024 Auction: सभी टीमों को इस तारीख तक जारी करनी होगी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, 19 दिसंबर को नीलामी

IPL Auction 2024 Date: IPL 2024 के लिए कुछ अहम तारीखों का खुलासा हुआ है. 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी. वहीं, 19 दिसंबर को नीलामी आयोजित की जाएगी.

IPL 2024 Auction Updates: वर्ल्ड कप 2023 की धूम के बीच IPL 2024 को लेकर कुछ बड़ी अपडेट्स आई हैं. इसमें आईपीएल टीमों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख से लेकर खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख तक का जिक्र है. इसके तहत सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल कमिटी को सौंपनी होगी. इसके एक महीने बाद खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन हफ्तों के अंदर सभी 10 फ्रेंचाइजियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट सामने आने के बाद दिसंबर की शुरुआत में नीलामी पूल तैयार किया जाएगा. नीलामी की तारीख 19 दिसंबर तय की गई है. यह नीलामी दुबई में रखी गई है. यह पहली बार होगा जब आईपीएल ऑक्शन विदेश में रखा गया है. इस दिन टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना दूसरा वनडे मैच खेल रही होगी.

5 करोड़ बढ़ेगी पर्स वैल्यू
इस बार हर फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम तैयार करने के लिए 100 करोड़ रुपए की रकम होगी. पिछले सीज़न में यह 95 करोड़ थी. फिलहाल, पंजाब किंग्‍स के पर्स में सबसे ज्यादा रकम है. उसके पास 12.20 करोड़ रुपए है. वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम पर्स वैल्यू है. उसके पास केवल 5 लाख रुपए बाकी हैं. हालांकि 15 नवंबर को जब रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों का विवरण सामने आएगा, तब यह स्पष्ट हो पाएगा कि अगली नीलामी के लिए किसके पास कितनी रकम होगी.

इन खिलाड़ियों की होगी आईपीएल वापसी!
इस बार कुछ विदेशी खिलाड़ियों के फिर से आईपीएल में लौटने की चर्चा है. इनमें ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क का नाम सबसे आगे है. उनके साथ ही एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, क्रिस वोक्‍स और जेराल्‍ड कोइट्जे भी नीलामी का हिस्सा हो सकते हैं. बता दें कि पिछले ऑक्शन में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में ख़रीदा था.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: सचिन के वनडे शतकों का रिकॉर्ड कब तोड़ेंगे विराट? सुनील गावस्कर ने बता दी यह तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget