एक्सप्लोरर

IPL 2023 Points Table: चेन्नई को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची राजस्थान, धोनी की टीम को भारी नुकसान

RR vs CSK: आईपीएल 16 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान ने 32 रनों से जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर की पोज़ीशन हासिल कर ली.

IPL 2023: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में RR ने CSK को 32 रनों से हरा दिया. इस सीज़न राजस्थान ने चेन्नई को दूसरी बार हराया. इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चेन्नई की इस हार के बाद उनसे नंबर वन का ताज छिन गया है. वहीं, जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर पहुंच गई और चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर खिसक गई है. 

इस मैच से पहले चेन्नई की टीम 7 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और +0.662 नेट रनरेट के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद थी, लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स ने मैच जीतकर पहला स्थान अपने नाम कर लिया है. संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान अब 8 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और +0.939 नेट रनरेट के साथ पहले नंबर पर आ गई है. 

ये हैं प्वाइंट्स टेबल की टॉप-5 टीमें

राजस्थान प्वाइंट्स टेबल की अव्वल नंबर की टीम बन गई है. वहीं गुजरात टाइटंस 7 में से 5 जीत दर्ज कर दूसरे नंबर पर मौजूद है. टीम के पास 10 प्वाइंट्स के साथ +0.580 नेट रनरेट भी मौजूद है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 8 में से 5 जीत, 10 प्वाइंट्स और +0.376 नेट रनरेट का साथ तीसरे, लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 जीत, 8 प्वाइंट्स और +0.547 नेट रनरेट के साथ चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 में से 4 जीत, 8 प्वाइंट्स और -0.139 नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. 

ऐसा है बाकी टीमों का हाल 

वहीं, पंजाब किंग्स 7 में से 4 जीत, 8 प्वाइंट्स और -0.162 नेट रनरेट के साथ छठे, कोलकाता नाइठ राइडर्स 8 में से 3 जीत, 6 प्वाइंट्स और -0.027 नेट रनरेट के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 में से 3 जीत, 6 प्वाइंट्स और -0.620 नेट रनरेट के साथ आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 2 जीत, 4 प्वाइंट्स और -0.725 नेट रनरेट के साथ नौवें और दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 2 जीत, 4 प्वाइंट्स और -0.961 नेट रनरेट के साथ 10वें यानी आखिरी नंबर पर मौजूद है. 

 

ये भी पढे़ं...

RR vs CSK: राजस्थान के स्पिनर्स के सामने बेबस दिखे चेन्नई के बल्लेबाज़, CSK की जीत का सिलसिला टूटा, ऐसी रही पूरे मैच की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget