एक्सप्लोरर

LSG vs RCB: इकाना में रन बनाना आसान नहीं, लखनऊ-बैंगलोर मैच में केएल राहुल और सिराज के बीच होगी रोचक जंग

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज लखनऊ और बैंगलोर की टीमों के बीच भिड़ंत होगी. इस मुकाबले में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज के बीच रोचक जंग देखने को मिल सकती है.

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में लखनऊ की टीम अपना विजयी सफर जारी रखना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पलटवार करने के इरादे से उतरेगी. मैच के दौरान केएल राहुल और मोहम्मद सिराज के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. आईपीएल में केएल राहुल आरसीबी के बॉलर सिराज के आगे संघर्ष करते रहे हैं. 

केएल राहुल Vs मोहम्मद सिराज: आईपीएल 2023 में मोहम्मद सिराज पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. लेकिन लखनऊ की पारी का आगाज करने वाले केएल राहुल ने इस सीजन में काफी धीमी शुरुआत की है. लेकिन मोहम्मद सिराज के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 181 का है. यानी लखनऊ-बैंगलोर के बीच होने वाले मैच में इन दोनों खिलाड़ियों को बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है.  

स्पिन Vs फास्ट बॉलिंग: इकाना में पिछली 8 पारियों में तेज गेंदबाजों का औसत 3.8 विकेट रहा है. यहां पर तेज गेंदबाजों की अपेक्षा स्पिनर्स थोड़ा कारगर साबित होते हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.2 और तेज गेंदबाजों की इकोनॉमी 7.7 है. 

इकाना में रन स्कोर करना मुश्किल: रन रेट के मामले में इकाना स्टेडियम बाकी मैदानों से बेहतर नहीं है. यहां पर रन स्कोर करना मुश्किल है. अब तक लखनऊ में खेले गए मैचों में 7.50 का रन रेट रहा है. इस ग्राउंड पर छक्का लगाना आसान नहीं है. यहां पर सिक्सर लगाने का औसत 22.3 प्रति गेंद है. जो दूसरा सबसे बड़ा औसत है. 

दूसरे नंबर पर लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो लखनऊ की टीम दूसरे नंबर पर बरकरार है. केएल राहुल की टीम ने आईपीएल 2023 में अब तक 8 मैच खेले हैं जिनमें 5 जीते और 3 हारे हैं. 10 अंक के साथ लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. 

यह भी पढ़ें...

LSG vs RCB: लखनऊ पर भारी है बैंगलोर की टीम, जानें हेड टू हेड आंकड़े और मैच प्रिडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget