एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत की तेज रिकवरी के लिए डेविड वॉर्नर ने की दुआ, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ऋषभ पंत की रिकवरी के लिए दुआ की है. उन्होंने पंत के साथ खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

David Warner on Rishabh Pant:  भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को भयानक कार हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में पंत को काफी चोटे आई हैं. पंत का इस हादसे के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज ओपनर और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पंत के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद खास फोटो शेयर कर उनकी रिकवरी की दुआ मांगी है.

वॉर्नर ने पंत की सलामती की दुआ की
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेलने डेविड वॉर्नर ने अपने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जल्द रिकवरी के लिए दुआ मांगी है. वॉर्नर ने पंत के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो के कैप्शन में वॉर्नर ने लिखा कि ‘जल्द ठीक हो जाओ भाई, हम सब तुम्हारे साथ हैं’.

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही आईपीएल खेलते हैं. वहीं इस टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करते हैं. हालांकि कार हादसे का शिकार हुए पंत इस साल होने वाले आईपीएल से बाहर रहेंगे.

वॉर्नर को मिल सकती है कप्तानी
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स का मैनजमेंट पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम का नेतृत्व सौंपने के बारे में विचार कर रहा है. इस बारे में वॉर्नर के साथ जल्द ही बातचीत की जा सकती है. वॉर्नर इससे पहले लंबे वक्त तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं वहीं उनकी कप्तानी में एसआरएच ने एक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था.

गौरतलब है कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त हुआ था. इस हादसे में उन्हें कई गंभीर चोट लगी थी. पंत को इस भयंकर कार हादसे के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया वहीं अब उनके आगे का इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की मुश्किल बढ़ी, स्टार तेज गेंदबाज चोटिल हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget