एक्सप्लोरर

IPL 2023: एमएस धोनी ने 16वें सीजन में दर्ज की पहली जीत, ऐसा था विनिंग मोमेंट, देखें Video

CSK vs LSG: एमएस धोनी की टीम आईपीएल 2023 में पहली जीत दर्ज करने में सफल रही. 3 अप्रैल को चेन्नई में खेले गए मैच में सीएसके ने लखनऊ को 12 रन से हराया.

IPL 2023, CSK Winning Moment: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का छठा मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में सीएसके ने लखनऊ पर 12 रन से जीत दर्ज की. सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 217 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन बना सकी. सीएसके को मैच जिताने में मोईन अली का खास योगदान रहा. उन्होंने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया. उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, शिवम दुबे और अंबाती रायुडू ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. आईपीएल 2023 में सीएसके की यह पहली जीत थी. मैच में मिली जीत के बाद सीएसके का विनिंग मोमेंट देखने लायक था. 

सीएसके का विनिंग मोमेंट

लखनऊ को अंतिम ओवर में मैच जीतने के लिए 28 रन की दरकार थी. सीएसके की तरफ से आखिरी ओवर फेंकने तुषार देशपांडे आए. अंतिम ओवर में जीतने के लिए लखनऊ ने पूरा जोर लगा दिया. इस ओवर में लखनऊ ने 15 रन बटोरे. हालांकि अंतिम ओवर में तुषार ने भी चतुराई से गेंदबाजी की. उन्होंने आखिरी ओवर में आयुष बदोनी को आउट कर बहुत हद तक मैच सीएसके की तरफ मोड़ दिया. अंतिम 2 गेंद पर मार्क वुड ने जरूर एक चौके और एक छक्का लगाया लेकिन यह जीत के प्रर्याप्त नहीं था. 12 रन से मुकाबला जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बधाई दी. वहीं डग आउट में भी खिलाड़ियों ने चेहरे पर खुशी देखने लायक थी. 

1426 दिन बाद चेपॉक में हुआ मैच 

यह पहला मौका था जब चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड पर 1426 दिन बाद आईपीएल मैच खेल रही थी. कोविड-19 की वजह से आईपीएल के कुछ सीजन का आयोजन यूएई में किया गया था. वहीं बीते साल आईपीएल भारत में हुआ लेकिन महामारी की ध्यान में रखते हुए इसे सीमित मैदानों पर खेला गया. जब करीब 4 साल बाद चेन्नई में मैच हुआ तो पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. येलो आर्मी का समर्थन देखते ही बनता था. एमएस धोनी भी ग्राउंड पर क्राउड देखकर काफी खुश थे. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच को शानदार बताया. धोनी ने इस मुकाबले में लगातार 2 छक्के लगाए थे. 

यह भी पढ़ें:

KL Rahul: इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद IPL में भी केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी, लगातार दूसरे मैच में नहीं चला बल्ला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget