एक्सप्लोरर

IPL 2023 Auction: इस भारतीय ओपनर को खरीदना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, इरफान पठान ने किया दावा

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न की नीलामी 23 दिसंबर को होनी है. आईपीएल 2023 की नीलामी में कुल 404 खिलाड़ियों की बोली लगेगी.

IPL 2023 Auction: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीज़न की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल को लेना चाहेगी. 

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के कप्तान थे. लेकिन इस सीज़न के लिए पंजाब फ्रेंचाइजी ने मयंक को रिलीज़ कर दिया है. नवंबर में पंजाब किंग्स ने मयंक की जगह शिखर धवन को कप्तान बनाया. 

सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी सीज़न के लिए केन विलियमसन और निकोलस पूरन को भी रिलीज़ कर दिया है. ऐसे में उन्हें एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ की ज़रूरत है, जो कप्तानी भी कर सके. 

इरफान पठान ने कहा, सनराइजर्स हैदराबाद मयंक अग्रवाल को लेना चाहेगा, क्योंकि उन्हें एक तरह के सलामी बल्लेबाज की भी जरूरत है. उनके पास अभी केन विलियमसन नहीं है जो एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में कई वर्षों तक उनका नेतृत्व करते रहे और जो पारी की शुरूआत भी करते थे.

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर 'गेम प्लान ऑक्शन स्पेशल' शो पर कहा, मयंक अग्रवाल उस तरह के व्यक्ति हैं जिन्होंने एक टीम का नेतृत्व किया है, जो काफी स्वतंत्र रूप से खेलते हैं. वे शायद उन्हें एक लीडर के रूप में लेने के बारे में सोच रहे होंगे. तो देखते हैं कि क्या होने वाला है.

नीलामी में जाने के लिए हैदराबाद के पास आईपीएल की सभी दस टीमों में सबसे अधिक 42.25 करोड़ रुपये हैं. उनके बाद पंजाब है, जिसके पास 32.2 करोड़ रुपये हैं. पठान को यह भी लगता है कि हैदराबाद और पंजाब के बीच ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा के लिए बोली की जंग होगी. 

यह भी पढ़ें-

'टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं थी गाबा की पिच', ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद मार्नस लाबुशेन ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget