एक्सप्लोरर

IPL 2021: इस सीजन ये विदेशी खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, Kyle Jamieson पर रहेंगी नजरें

आईपीएल 2021 का आगाज 09 अप्रैल से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगा. इस सीजन में कई विदेशी खिलाड़ी अपना डेब्यू कर सकते हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की पूरी तैयारी हो गई है. इस साल भी यह लीग बायो बबल में ही खेली जाएगी. BCCI ने आईपीएल 2021 के लिए कुल 12 बायो बबल बनाने का एलान कर दिया है. आईपीएल 14 का आगाज 09 अप्रैल से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगा. हर साल की तरह इस साल भी कई विदेशी खिलाड़ी इस लीग में अपना डेब्यू करेंगे. आइये जानें कि वो कौनसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2021 में डेब्यू कर सकते हैं.

1- काइल जैमीसन (Kyle Jamieson)

न्यूजीलैंड के लंबे कद के फास्ट बॉलर काइल जैमीसन आईपीएल 2021 की ऑक्शन में 15 करोड़ रुपये में बिके थे. 6.6 फीट लंबे इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था. वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी हैं. जैमीसन ने न्यूजीलैंड के लिए छह टेस्ट, तीन वनडे और आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 36, वनडे में तीन और टी20 इंटरनेशनल में चार विकेट हैं. जैमीसन का आईपीएल 2021 में डेब्यू करना तय है. ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर ही रहने वाली हैं.

2- डेविड मलान (Dawid Malan)

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मलान को आईपीएल 2020 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था. मलान मौजूदा वक्त में टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ हैं. पंजाब इस सीजन में उन्हें डेब्यू करने का मौका दे सकती है. टी20 इंटरनेशनल के 23 मैचों में मलान के नाम 49.21 की औसत से 935 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144.07 का रहा है.

3- झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson)

ऑस्ट्रेलिया के इस युवा तेज गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. रिचर्ड्सन का इस साल आईपीएल में डेब्यू करना लगभग तय है. राइट आर्म के इस तेज गेंदबाज को इस फॉर्मेट का स्पेशलिस्ट बॉलर माना जाता है. रिचर्डसन के खिलाफ रन बनाने में बड़े बड़े बल्लेबाज़ों को दिक्कत होती है. रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 टेस्ट, 13 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम छह, वनडे में 24 और टी20 इंटरनेशनल में 13 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी नहीं होंगे क्वारंटीन, BCCI ने जारी की गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget