एक्सप्लोरर

IPL 2021: भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी नहीं होंगे क्वारंटीन, BCCI ने जारी की गाइडलाइंस

BCCI ने आईपीएल 2021 के लिए भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को विशेष छूट दी है. बोर्ड ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं.

IPL 2021: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के लिए भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को विशेष छूट दी है. बोर्ड ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं.

बीसीसीआई ने बायो बबल को लेकर जारी गाइडलाइंस में कहा है कि आईपीएल 2021 के लिए भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को क्वारंटीन में जाना नहीं पड़ेंगा. वे सीधे अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के बायो-बबल में प्रवेश कर सकेंगे. हालांकि, इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी के टीम होटल में टीम बस या फिर चार्टड फ्लाइट से आना होगा.

एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में जा सकेंगे खिलाड़ी

बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों को भी छूट दी है, जो अपनी नेशनल टीमों के साथ पहले से बायो बबल में है. वो भी सीधे अपनी फ्रेंचाइजियों के बायो-बबल में प्रवेश कर सकेंगे. इसका फायदा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को होगा. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी 02 अप्रैल तक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बायो बबल में रहेंगे. इसके बाद वो सीधे आईपीएल के अपने कैंप में आ सकेंगे. उन्हें भी क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी.

बता दें कि इस वनडे सीरीज में क्विंटन डिकॉक, कगीसो रबाडा, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी नगिदी जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. हालांकि, इन्हें भारत चार्टड फ्लाइट से आना होगा.

12 बायो-बबल बनाए जाएंगे

आईपीएल के 14वें सीज़न के लिए 12 बायो बबल बनाए जाएंगे, जिसमें से आठ बायो बबल टीमों और स्पोर्ट स्टाफ के लिए होंगे. वहीं दो बायो बबल मैच अधिकारियों और टीम मैनेजमेंट के लिए और दो बायो बबल ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर और क्रू के लिए होंगे.

टीम मालिकों को सात दिनों के लिए रहना होगा क्वारंटीन

बीसीसीआई ने कहा है कि जो टीम मालिक बायो बबल में आना चाहते हैं, उन्हें अपने होटल रूम में 7 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा. बीसीसीआई प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए चार सिक्योरिटी स्टाफ नियुक्त करेगी. यह सिक्योरिटी स्टाफ बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट के नियमों पर निगरानी रखेंगे.

लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे खिलाड़ी

बीसीआई ने आईपीएल 2021 में भी लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है. वहीं गेंद के स्टैंड में जाने या मैदान से बाहर जाने पर उसे सैनिटाइज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 5th T20: लगातार छठी सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया, जानें दोनों टीमों की संभावित Playing XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget