एक्सप्लोरर

IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और जरूरी बातें

चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज़ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई में खेला जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीज़न का आयोजन 09 अप्रैल से 30 मई के बीच देश के छह शहरों में होगा. आईपीएल के 14वें सीज़न का पहला नौ अप्रैल को चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. वहीं आईपीएल 2021 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को खेला जाएगा.

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज़ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई में खेला जाएगा.

CSK ने नीलामी में खरीदे थे छह खिलाड़ी और उथप्पा को किया था ट्रेड

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल छह नए खिलाड़ी खरीदे थे. सीएसके ने मोईन अली (7 करोड़ रुपये), के गौतम (9.25 करोड़ रुपये), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख रुपये ), एम हरि शंकर रेड्डी (20 लाख रुपये), के भगत वर्मा (20 लाख रुपये) और सी हरि निशांत (20 लाख रुपये) को नीलामी में खरीदा था. वहीं उसने नीलामी से पहले ही रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था. उथप्पा आगामी सीज़न में पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

नीलामी के बाद चेन्नई की पूरी टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम- फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नगिडी, जोश हेज़लवुड, केएम आसिफ, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरि शंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और सी हरि निशांत.

CSK का पूरा शेड्यूल

10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे मुंबई : पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

19 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

21 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

25 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

28 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

1 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

5 मई, बुधवार शाम 7.30 बजे दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

7 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

9 मई, रविवार शाम 3.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

12 मई, बुधवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

16 मई, रविवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

21 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

23 मई, रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: भारत के इन 6 शहरों में होगा आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन, MI और RCB के बीच खेला जाएगा पहला मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget