एक्सप्लोरर

IPL 2021: RR के खिलाफ जीत के बाद बोले धोनी- बढ़ती उम्र के साथ खुद को फिट रखना आसान नहीं

कल के मैच में अपनी धीमी बल्लेबाजी पर धोनी ने कहा, "मुझे लगता है हम और रन बना सकते थे. मैंने शुरुआती छह गेंदों में जिस तरह के धीमी बल्लेबाजी की, वो किसी मैच में हमारी हार का कारण भी बन सकता है." धोनी ने आईपीएल में सीएसके के कप्तान के तौर पर अपने 200 मैच भी पूरे कर लिए हैं.

आईपीएल 2021 में कल चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हरा दिया. चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में राजस्थान की टीम अपने 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. मैच के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. धोनी के अनुसार उम्र के साथ खुद को फिट रखना और आईपीएल के युवा खिलाड़ियों के साथ कम्पीट करना इतना आसान नहीं हैं. धोनी ने साथ ही कहा कि, उनकी धीमी बल्लेबाजी किसी और मैच में टीम की हार का कारण भी बन सकती है.

धोनी ने कहा, "उम्र के साथ खुद को फिट रखना इतना आसान नहीं हैं, लेकिन जब आप खेलते हैं, आप नहीं चाहते कि कोई आपकी फिटनेस पर सवाल उठाए. परफॉर्मेंस की कोई गारंटी नहीं होती. जब मैं 24 साल का था तब भी मैंने कभी अपनी परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं दी थी. ना ही जब आज मैं 40 साल का हूं इसकी गारंटी दे सकता हूं." साथ ही उन्होंने कहा, "अगर लोग मुझे अनफिट कहकर मेरी तरफ उंगली नहीं उठाते हैं तो मेरे लिए ये सबसे बड़ी बात होगी. मुझे आईपीएल में अपने युवा साथियों के साथ मुकाबला करना है. वो बहुत ज्यादा और बहुत तेज दौड़ने में माहिर हैं, उनको चैलेंज देकर मुझे मजा आता है."

मोईन अली कर रहे हैं ऑलराउंड प्रदर्शन 

धोनी ने मैच के बाद अपने ऑलराउंडर मोईन अली की तारीफ करते हुए कहा, "हमारी टीम में पांच अच्छे गेंदबाजों के साथ साथ मोईन अली के तौर पर छठा गेंदबाज भी मौजूद है. खास बात ये है कि वो हमारे लिए ना सिर्फ विकेट ले रहे हैं बल्कि किफायती गेंदबाजी भी कर रहे है और साथ ही बल्लेबाजी में रन बना भी रहे हैं."  साथ ही उन्होंने कहा, "दीपक चाहर और सैम करन ने पॉवरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की. चहर शुरुआत में गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं. साथी ही वो बीच में और डेथ ओवरों में अपनी स्लोअर गेंद का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं."

यह भी पढ़ें 

IPL 2021 RR v CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को 45 रन से हराया

MI vs DC: ऐसी हो सकती है मुंबई और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्श

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget