एक्सप्लोरर

प्रसिद्ध कृष्णा के आदर्श हैं ब्रेट ली, एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में खोले कई राज

प्रसिद्ध कृष्णा इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. डेब्यू सीरीज में कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. विराट कोहली ने प्रसिद्ध कृष्णा को भविष्य का स्टार बताया है.

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को डेब्यू करने का मौका मिला. प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी डेब्यू सीरीज में ही अपनी रफ्तार और पुरानी गेंद के साथ विकेट लेने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया. प्रसिद्ध कृष्णा के पिता कॉलेज लेवल पर तेज गेंदबाज रहे, जबकि उनकी मां स्टेट लेवल की वॉलीबॉल खिलाड़ी थी. इसीलिए यह लगभग तय था कि प्रसिद्ध कृष्णा भी खेल की दुनिया में ही अपने करियर की तलाश करेंगे.

एबीपी न्यूज को दिए स्पेशल इंटरव्यू में प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कि उनका सफर काफी सामान्य रहा है. प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ''यह बिल्कुल दूसरे बच्चों जैसा था. मैं अपने घर के बाहर क्रिकेट खेलता था. ऐसा नहीं था कि मुझे सिर्फ क्रिकेट खेलना है या फिर अपने पिता के जैसा क्रिकेटर बनना है. बस क्रिकेट खेलते हुए ही मैं यहां तक पहुंच गया. जहां भी मुझे मौका मिला मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और वह जारी रखूंगा.''

प्रसिद्ध कृष्णा के बचपन के कोच श्रीनिवास मुरथी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें तेज गेंदबाज बनने की सलाह दी. प्रसिद्ध की लंबाई 6.2 फिट है और वह दोनों तरफ गेंद को स्विंग करवाने की क्षमता के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं.

शांत स्वभाव से गेंदबाजी करते हैं कृष्णा

मैदान पर गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा बेहद ही शांत रहते हैं. तेज गेंदबाज ने बताया, ''एमआरएफ पेस फाउंडेसन में ग्लैन मैकग्रा के अंडर में मेरी ट्रेनिंग हुई है. मैकग्रा खुद बेहद ही शांत गेंदबाज रहे हैं. उन्हीं को देखते हुए हर स्थिति में मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं और यही मेरे गेम का अहम हिस्सा भी है.''

प्रसिद्ध कृष्णा अपने बचपन के दिनों में ब्रेट ली को फॉलो किया करते थे. कृष्णा ने कहा, ''मुझे ब्रेट ली का एक्शन काफी पसंद था. क्रिकेट खेलने की शुरुआत से ही ब्रेट ली मेरे दिमाग के अंदर रहते थे. ब्रेट ली को मैं मेरे प्रेरणा स्त्रोत की तरह देखता हूं.''

प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने के बावजूद गेंद को अपने पास नहीं रखा. कृष्णा का कहना है कि वह तभी गेंद को अपने पास रखना चाहेंगे जब उन्हें एक पारी में पांच विकेट मिलेंगे.

IPL को महाराष्ट्र सरकार से मिली हरी झंडी, बिना किसी रुकावट के होगा मैचों का आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
LIVE: भारत के बैक टू बैक विकेट गिरे, क्रीज पर आखिरी जोड़ी मौजूद
LIVE: भारत के बैक टू बैक विकेट गिरे, क्रीज पर आखिरी जोड़ी मौजूद
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget