एक्सप्लोरर

IPL को महाराष्ट्र सरकार से मिली हरी झंडी, बिना किसी रुकावट के होगा मैचों का आयोजन

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने पूरी स्थिति को साफ कर दिया है. सरकार का कहना है कि मैचों का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बिना किसी रुकावट के होगा.

IPL 2021: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले आने के बावजूद मुंबई में आईपीएल मैचों के आयोजन को हरी झंडी मिल गई है. महाराष्ट्र सरकार ने एलान किया है किया है मुंबई में आईपीएल मैचों का आयोजन बिना किसी रुकावट के होगा. महाराष्ट्र सरकार ने हालांकि साफ कर दिया है कि मैच के दौरान दर्शकों को मैदान पर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर स्थिति को साफ किया. उन्होंने कहा, ''आईपीएल के आयोजन को हरी झंडी दे दी गई है. लेकिन मैचों का आयोजन सख्य नियमों के साथ होगा. दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं होगी. खिलाड़ियों और बाकी स्टाफ को बायो बबल में आइसोलेट रहना होगा.''

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए वैक्सीन की डिमांड भी की थी. नवाब मलिक ने कहा, ''बीसीसीआई सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन लगवाना चाहता था. लेकिन आईसीएमआर की गाइडलाइन्स की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. फिलहाल हम 45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लगा सकते हैं.''

कार्यक्रम में नहीं होगा कोई बदलाव

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ही महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. राज्य में लॉकडाउन की वापसी के साथ ही मुंबई में होने वाले मैचों पर सवालिया निशान लग रहा था. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि मैचों का आयोजन मुंबई के बजाए हैदराबाद में हो सकता है.

बीसीसीआई ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था कि मुंबई में होने वाले मैचों को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा. मुंबई में 10 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच आईपीएल के मैचों का आयोजन होना है. आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी.

मोहम्मद सिराज को गिफ्ट में मिली SUV कार, इन शब्दों में आनंद महिंद्रा को कहा शुक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget