एक्सप्लोरर

IPL 14: मुंबई में मैचों के आयोजन पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, दिया है यह बड़ा बयान

IPL 14: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई में मैचों का आयोजन करवाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद है कि मुंबई में बिना किसी परेशानी के आईपीएल मैच खेलना संभंव है.

IPL 14: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से आईपीएल के आयोजन पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. मुंबई का वानखेड़े मैदान 14वें सीजन के आयोजन के लिए बेहद ही अहम वेन्यू है. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा.

सौरव गांगुली का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद मुंबई में पहले से तय सभी मुकाबले खेले जाएंगे. सौरव गांगुली ने कहा, ''मुंबई में आईपीएल के मैचों का आयोजन होगा. एक बार आप बायो बबल में हैं तो फिर कोई फर्क नहीं पड़ता. यूएई में भी पिछले साल ऐसे मामले सामने आए थे. लेकिन सब कुछ ठीक रहा और हम टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने में कामयाब रहे.''

दरअसल, महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की वजह से शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. इसीलिए ऐसी मांग हो रही थी कि मुंबई में होने वाले मैचों को हैदराबाद में शिफ्ट कर दिया जाना चाहिए.

मुंबई में ही होगा मैचों का आयोजन

लेकिन बीसीसीआई के अधिकारी इस बात को मुमकिन नहीं मानते. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ''अब इसमें देरी हो चुकी है. मुंबई से मैचों को नहीं हटाया जा सकता है. खिलाड़ी बायो बबल में हैं और किसी बात की कोई परेशानी नहीं है. हैदराबाद बैकअप वेन्यू है पर एक हफ्ते से कम वक्त में मैचों को शिफ्ट नहीं किया जा सकता है.

बता दें कि आईपीएल के शुरुआती चरण में छह टीमों- चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, पंजाब किंग्स, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में होने हैं. मुंबई में आईपीएल के मैचों का आयोजन 10 से 24 अप्रैल से बीच होगा.

फखर जमां ने शेन वाटसन का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, इस मामले में की रोहित शर्मा की बराबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: 90 पर श्रीलंका की आधी टीम आउट, भारतीय गेंदबाजों का भौकाल
LIVE: 90 पर श्रीलंका की आधी टीम आउट, भारतीय गेंदबाजों का भौकाल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget