एक्सप्लोरर

फखर जमां ने शेन वाटसन का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, इस मामले में की रोहित शर्मा की बराबरी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को लक्ष्य का पीछा करते हुए फखर जमां ने 193 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी के साथ ही वनडे क्रिकेट में फखर जमां ने ना सिर्फ बेहद ही खास मुकाम हासिल किया बल्कि वह दो बार वनडे क्रिकेट में 190 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाली दूसरे खिलाड़ी बने.

SA Vs PAK: रविवार को दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में फखर जमां ने ऐतिहासिक पारी खेली. फखर जमां ने 18 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 193 रन बनाए. इस बेहतरीन पारी के साथ ही फखर जमां ने शेन वाटसन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड पाकिस्तानी ओपनर फखर जमां के नाम दर्ज हो गया है.

रविवार को खेले गए मुकाबले से पहले तक लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड शेन वाटसन के नाम था. वाटसन ने 2011 में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 96 गेंदों पर 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 185 रन की नाबाद पारी खेली थी.

लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को फखर जमां ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे शानदार पारी खेली. फखर जमां ने 155 गेंद में 18 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 193 रन बनाए. फख़र जमां हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने से चूक गए.

रोहित शर्मा की बराबरी की

वनडे क्रिकेट में अब तक 190 से ज्यादा स्कोर की दो पारियां खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं. लेकिन अब फखर जमां दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दूसरी बार एक पारी में 190 से ज्यादा रन बनाए हैं.

फखर जमां इससे पहले वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक जड़ चुके हैं. फखर जमां ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ 210 रन की पारी खेली थी. यह दूसरा मौका था जब वह वनडे क्रिकेट में 190 रन से ज्यादा की पारी खेलने में कामयाब रहे.

SA Vs PAK: फखर जमां की ऐतिहासिक पारी पाकिस्तान को दूसरे वनडे में जीत नहीं दिला पाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget