एक्सप्लोरर

IPL 2021 Auction: सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले तीसरे विदेशी बने Kyle Jamieson, RCB ने 15 करोड़ में खरीदा

IPL 2021 Auction: दक्षिण अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

IPL 2021 Auction: न्यूजीलैंड के लंबे कद के फास्ट बॉलर काइल जैमीसन आईपीएल 2021 की ऑक्शन में मालामाल हो गए हैं. 6.6 फीट लंबे इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा. इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

जैमीसन ने फरवरी 2020 में भारत के खिलाफ ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपनी पहली ही सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि, किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि इस तेज गेंदबाज को आईपीएल की नीलामी में इतनी मोटी रकम में खरीदा जाएगा.

मॉरिस हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आज ही 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं. उन्हें पिछले सीज़न की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा था. वहीं तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है. मैक्सवेल को आज ही आरसीबी ने 14.25 करोड़ में खरीदा है.

तेज गेंदबाजों के नाम रही है आईपीएल 2021 की नीलामी

आईपीएल 2021 की नीलामी अभी तक तेज गेंदबाजों के नाम रही. काइल जैमीसन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरीडिथ और क्रिस मॉरिस अब तक काफी मोटी रकम में बिके हैं. मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ में, रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में, राइली मेरीडिथ (Riley Meredith) को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ में खरीदा है.

सात करोड़ में बिके मोईन अली

वहीं इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है. मोईन आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वह एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में खेलते दिखेंगे. वहीं बांग्लादेश के स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा है. शाकिब पिछले साल इस लीग का हिस्सा नहीं थे. शाकिब का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget