एक्सप्लोरर

IPL 2019: लगातार चार हार झेलने के बाद सुनील गावस्कर ने विराट को दी अहम सलाह

IPL 2019: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सुनील गावस्कर ने विराट को एक अहम सलाह दे डाली है.

आईपीएल सीज़न 12 के शुरुआती दौर में कुछ टीमों ने जीत दर्ज कर ली है तो कई तीन मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति में नज़र आ रही है. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मौजूदा वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे धुरंधर बल्लेबाज़ विराट कोहली की आरसीबी अपना खाता खोलने के लिए भी तरस रही है.

विराट की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने शुरुआती चारों मैच गंवा दिए हैं, ऐसे में आज उनकी कोशिश होगी कि वो ना सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स को धूल चटाए बल्कि अपना खोया आत्मविश्वास भी हासिल करे. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सुनील गावस्कर ने विराट को एक अहम सलाह दे डाली है. लिटिल मास्टर ने विराट को एमएस धोनी की चैन्नई टीम से सीख लेने की बात कही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए गावस्कर ने कहा है कि ''विराट की बैंगलोर टीम को चेन्नई सुपर किंग्स से सीख लेनी चाहिए. भले ही चेन्नई की टीम को मुंबई से हार मिली हो लेकिन धोनी की टीम ये बात अच्छे से जानती है कि उसे गिरकर फिर से कैसे उठना है. बिल्कुल ऐसी ही कला विराट की टीम को भी सीखने की जरूरत है.''

वहीं सुनील गावस्कर ने आरसीबी के इस खराब प्रदर्शन के लिए बैंगलोर टीम का सिर्फ दो बल्लेबाज़ पर निर्भर होने को बताया. उन्होंने कहा कि आरसीबी की टीम पूरी तरह से विराट कोहली और एबी डीविलियर्स पर निर्भर है इस वजह से उन्हें ऐसे प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ''आरसीबी को देखकर लगता है कि विराट और एबी डीविलियर्स के आउट होने के बाद टीम के पास उठने की क्षमता ही नहीं है.''

इसके साथ ही गास्कर को बैंगलोर टीम की गेंदबाज़ी में भी वो दम नहीं दिखता जो उन्हें बाकी टीमों के सामने टिका सके. उन्होंने लिखा, ''आरसीबी की एक बहुत गंभीर समस्या ये भी है कि उनके पास कोई बोलिंग अटैक ही नहीं है. युजवेन्द्र चहल के अलावा कोई भी ऐसा गेंदबाज़ नज़र नहीं आता तो विरोधी टीम को रन बनाने से रोक सके.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget