एक्सप्लोरर

IPL 2019: सनराइज़र्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने 692 रन ठोक कर ऑरेंज कैप पर किया कब्ज़ा

IPL 2019: दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल रहे. राहुल ने 14 मैचों में 53.90 की औसत से एक शतक और छह अर्धशतक के दम पर 593 रन बनाए. राहुल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन रहा.

बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण लगे प्रतिबंध के चलते बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आईपीएल के 12वें सीज़न में दमदार प्रदर्शन किया. वो इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे, जिस वजह से उन्हें ऑरेंज कैप से नवाज़ा गया. वॉर्नर ने इस सीजन 12 मैच खेले और 69.20 की औसत से 692 रन बनाए. इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. वॉर्नर ने इस सीजन तीन मैच कम खेले, क्योंकि विश्व कप टीम का हिस्सा बनने के लिए उन्हें बीच में ही ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा. वॉर्नर के जाने के बाद हैदराबाद दो लीग मैच और प्लेऑफ में एक एलिमिनेटर मैच भी खेला था. इस सीज़न उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन रहा. दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल रहे. राहुल ने 14 मैचों में 53.90 की औसत से एक शतक और छह अर्धशतक के दम पर 593 रन बनाए. राहुल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन रहा. तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के क्विंटन डी कॉक हैं. जिन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 35.26 की औसत से 529 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी जमाए. डी कॉक ने इस सीजन एक पारी में सर्वाधिक 81 रन बनाए. छह सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चौथे स्थान पर रहे. धवन ने 16 मैचों में 34.73 की औसत से 521 रन अपने खाते में डाले. धवन ने अपनी टीम के लिए पांच अर्धशतक भी लगाए हैं. धवन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रहा. पांचवें नंबर वो कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसल रहे, जिन्होंने इस सीजन अपनी कई पारियों से कोलकाता को हार के मुंह से बाहर निकाला. रसल ने इस सीजन 14 मैच खेले, जिसमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए. रसल ने चार बार 50 का आंकड़ा पार किया. उनका का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रहा. खास बात ये है कि इस सीज़न रसल का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा. आपको बता दें कि रविवार रात हैदराबाद में हुआ आईपीएल का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. बाद में डेढ़ सौ रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आखिरी गेंद पर एक रन से हार गई. दरअसल आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए नौ रनों की ज़रूरत थी. मुंबई के कप्तान ने 20वें ओवर में लसिथ मलिंगा को गेंद थमा दी. इससे पहले वो काफी महंगे साबित हुए थे, बावजूद इसके उन्होंने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाज़ी की. यहां देखें फाइनल ओवर का रोमांच... पहली पांच गेंदो पर शेन वॉटसन के रन आउट के साथ उन्होंने महज़ सात रन दिए. आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच एक रन से अपने नाम कर लिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget