एक्सप्लोरर

IPL 2019: लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद आईपीएल का कार्यक्रम होगा जारी

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बातचीत में बताया कि आईपीएल 2019 का शेड्यूल आगामी लोकसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा के बाद ही जारी किया जाएगा.

23 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल 11 के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरु कर दी है. लेकिन इसी साल इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप से ठीक पहले होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट का शेड्यूल अब तक अनाउंस नहीं किया गया है.

18 दिसंबर को जयपुर में हुए ऑक्शन में सभी टीमों ने अपनी-अपनी पसंद के खिलाड़ियों को चुनकर ये एलान कर दिया था कि अब वो आईपीएल के अगले सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. लेकिन आईपीएल शुरु होने में अब 45 दिनों से भी कम समय बचा है ऐसे में अब तक टूर्नामेंट के शेड्यूल का एलान नहीं हुआ है.

लेकिन अब ऐसी खबर आई है जिसमें भारत में इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों और आईपीएल तारीखों का ज़िक्र है.

जी हां, समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बातचीत में बताया कि आईपीएल 2019 का शेड्यूल आगामी लोकसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा के बाद ही जारी किया जाएगा.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव और आईपीएल 2019 का आयोजन लगभग आसापास ही होना है. जिसके कारण बीसीसीआई लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषित होने का इंतजार कर रहा है.

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यही है कि आईपीएल का शेड्यूल आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों को ध्यान में रखकर बनाया जाए. जिससे की लोकसभा चुनावों की तारीख और आईपीएल के शेड्यूल में टकराव ना के बराबर हो. खबरों के मुताबिक ये फैसला सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

साल 2014 में लोकसभा चुनाव नौ चरणों में हुआ था. इस बार का चुनाव भी देशभर का है जिसके एक से अधिक चरणों में होने की संभावना है. जबकि आईपीएल के मैच 23 मार्च से शुरु होकर मई के तीसरे हफ्ते तक चलने की संभावना है.

इससे पहले साल 2009 में लोकसभा चुनावों की वजह से आईपीएल के दूसरे संसकरण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था. जबकि साल 2014 में आईपीएल और लोकसभा चुनाव की तारीखें टकराई थीं लेकिन फिर भी आईपीएल संचालन समिति ने ऐसा शेड्यूल तैयार किया जिससे दोनों ही आयोजनों में सामंजस्य बैठ सका.

इस बार भी इस वजह से ही आईपीएल समिति लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान का इंतज़ार कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
IND vs WI 5th T20I Live Score: 9:15 पर शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, 9 बजे टॉस; जानिए ताजा अपडेट
LIVE: 9:15 पर शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, 9 बजे टॉस; जानिए ताजा अपडेट
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget