एक्सप्लोरर

IPL 2019: डिविलियर्स और स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी से बेंगलोर ने पंजाब को दिया 203 रनों का विशाल लक्ष्य

आईपीएल 2019 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

एबी डिविलियर्स के तूफानी अर्द्धशतक और मार्कस स्टोइनिस के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल के 42वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चार विकेट पर 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

डिविलियर्स ने 44 गेंद में सात छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेलने के अलावा मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 46) के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन की अटूट साझेदारी भी की. स्टोइनिस ने 34 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और दो चौके मारे. ओपनर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी 43 रन की पारी खेली.

इन दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आरसीबी की टीम अंतिम सात ओवर में 103 रन जुटाने में सफल रही.

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद पार्थिव ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई.

पार्थिव ने अंकित राजपूत के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन कप्तान विराट कोहली (13) तीन रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब मोहम्मद शमी (53 रन पर एक विकेट) की गेंद पर हार्डस विलोएन ने उनका कैच टपका दिया.

कोहली ने शमी पर लगातार दो चौके मारे लेकिन इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में कवर्स में मनदीप सिंह को आसान कैच दे बैठे.

पार्थिव ने राजपूत पर छक्के के साथ पांचवें ओवर में टीम के रनों का अर्द्धशतक पूरा किया और फिर शमी के अगले ओवर में तीन चौके और एक छक्का मारा जिससे टीम पावरप्ले में एक विकेट पर 70 रन बनाने में सफल रही.

पार्थिव हालांकि इसके बाद एम अश्विन (31 रन पर एक विकेट) की गेंद पर विरोधी कप्तान आर अश्विन को आसान कैच दे बैठे. उन्होंने 24 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे.

मोईन अली (04) भी इसके बाद आर अश्विन (15 रन पर एक विकेट) की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए जबकि विलोएन (51 रन पर एक विकेट) ने अक्षदीप नाथ (03) को पवेलियन भेजा जिससे टीम का स्कोर एक विकेट पर 71 रन से चार विकेट पर 81 रन हो गया.

पावर प्ले के बाद अगले सात ओवर में टीम 29 रन ही जोड़ सकी. एबी डिविलियर्स ने इस बीच एक छोर संभाले रखा. उन्होंने एम अश्विन पर एक रन के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया.

मार्कस स्टोइनिस ने एम अश्विन पर छक्के के साथ 43 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया.

डिविलियर्स ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए राजपूत की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा जबकि एम अश्विन की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया. डिविलियर्स ने विलोएन की लगातार गेंद पर चौके और छक्के के साथ 35 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया. उन्होंने 19वें ओवर में शमी पर लगातार तीन छक्कों से 21 रन जुटाए.

विलोएन के पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर भी डिविलियर्स ने छक्का जड़ा जबकि अंतिम चार गेंद पर स्टोइनिस ने दो छक्के और दो चौके मारे जिससे इस ओवर में 27 रन बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget