एक्सप्लोरर

CSK vs DC: रैना के अर्धशतक और धोनी के धमाल से चेन्नई ने दिल्ली को दिया 180 का लक्ष्य

IPL 2019, CSK vs DC: सुरेश रैना ने 37 गेंदों पर 59 रन बनाये और फाफ डुप्लेसिस (41 गेंदों पर 39) रन के साथ दूसरे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की, लेकिन वह धोनी थे, जिन्होंने 22 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाये और टीम को दमदार स्कोर तक पहुंचाया.

सुरेश रैना के अर्धशतक और महेंद्र सिंह धोनी की आखिरी ओवरों में खेली गई तेज-तर्रार पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने धीमी शुरुआत से पार पाकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में बुधवार को चार विकेट पर 179 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. रैना ने 37 गेंदों पर 59 रन बनाये और फाफ डुप्लेसिस (41 गेंदों पर 39) रन के साथ दूसरे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की, लेकिन वह धोनी थे, जिन्होंने 22 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाये और टीम को दमदार स्कोर तक पहुंचाया. रवींद्र जडेजा ने दस गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया. चेन्नई ने आखिरी छह ओवरों में 91 रन बनाए. रैना ने अगर टीम को धीमी शुरुआत से उबारा तो धोनी ने उनके प्रयासों को पंख लगाये. चेन्नई के कप्तान ने 19वें ओवर में क्रिस मौरिस की बीमर को छक्के लिये भेजा और फिर कैगिसो रबाडा की जगह टीम में लिये गये ट्रेंट बोल्ट की पारी की आखिरी दो गेंदों पर भी छक्के जड़े. बोल्ट ने शुरू में बायें हाथ के स्पिनर जे सुचित (28 रन देकर दो विकेट) के साथ बेहद कसी हुई गेंदबाजी की थी. पहले तीन ओवर में तीन रन बने जबकि चौथे ओवर में सुचित ने शेन वॉटसन को पवेलियन भेजा जो तब तक खाता नहीं खोल पाने के कारण लंबा शाट खेलने के लिये बेताब थे. पावरप्ले तक भी चेन्नई का स्कोर एक विकेट 27 और दस ओवर के बाद एक विकेट पर 53 रन था. इसका प्रमुख कारण डुप्लेसिस की धीमी बल्लेबाजी थी, जो स्पिनरों के सामने असहज नजर आ रहे थे. डुप्लेसिस ने दो छक्के लगाकर अपने स्ट्राइक रेट में कुछ सुधार किया लेकिन अक्षर पटेल ने उनकी आक्रामकता पर तुरंत ही विराम लगा दिया. रैना ने सुचित पर दो चौके और छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में गेंदबाज ने उन्हें ललचाकर कैच देने के लिये मजबूर किया. रैना की पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल है. उनका स्थान लेने के लिये उतरे जडेजा हालांकि आक्रामक मूड में क्रीज पर उतरे थे. पटेल और बोल्ट पर लगाये गये छक्के इसके प्रमाण हैं लेकिन क्रिस मौरिस की गेंद हवा में लहराकर वह पवेलियन लौट गये. पिछले मैच में अस्वस्थ होने के कारण नहीं खेल पाने वाले धोनी ने इसके बाद अंतिम ओवरों में लंबे शाट लगाने की अपनी क्षमता का नमूना फिर से दिखाकर चेपक में मौजूद अपने समर्थकों को मदमस्त किया.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget