एक्सप्लोरर

IPL 2019, MI vs CSK Qualifier-1: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया, सीजन-12 के फाइनल में बनाई जगह

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर सीजन-12 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.

सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन-12 के पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

इस हार के बाद चेन्नई को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा और उस मैच के विजेता का सामना 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से होगा.

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है.

मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 18.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई ने इस सीजन में चेन्नई के साथ तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में चेन्नई को करारी मात दी है.

मेजबान चेन्नई के 132 रनों की चुनौती का जवाब देने उतरी मुंबई ने 3.2 ओवरों में 21 रनों के अंदर ही कप्तान रोहित शर्मा (4) और क्विंटन डी कॉक (8) का विकेट गंवा दिया. रोहित को दीपक चाहर ने जबकि, डी कॉक को हरभजन सिंह ने आउट किया.

इसके बाद सुर्यकुमार और इशान किशन (28) ने तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर मुंबई को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. लंबी होती जा रही इस साझेदारी इमरान ताहिर ने किशन को बोल्ड करके तोड़ा.

किशन ने 31 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. ताहिर ने इसी ओवर में क्रुणाल पांड्या (0) को भी आउट मुंबई लगातार दो झटके दिए. ताहिर ने इसी के साथ टी-20 करियर में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए.

मुंबई को अंतिम 24 गेंदों पर जीत के लिए 16 रन बनाने थे और टीम ने नौ गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

सुर्यकुमार का यह सातवां आईपीएल अर्द्धशतक है. उन्होंने 54 गेंदों की 71 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी में 10 चौके लगाए. हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर नाबाद 13 रन में एक चौका लगाया.

मेजबान चेन्नई की ओर से ताहिर ने दो और दीपक चाहर तथा हरभजन ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम चार विकेट पर 131 रन ही बना सकी.

टीम की शुरुआत खराब रही और उसने छह ओवरों तक 32 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. इन तीन विकेटों में फाफ डु प्लेसिस (6), शेन वाटसन (10) और सुरेश रैना (5) के विकेट शमिल हैं.

मौजूदा विजेता चेन्नई को चौथा झटका 65 के स्कोर पर इस सीजन में अपना मात्र दूसरा मैच खेल रहे मुरली विजय (26) के रूप में लगा. विजय ने 26 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए.

विजय के आउट होने के बाद अंबाती रायडू (नाबाद 42) और कप्तान महेंद्र सिंह (नाबाद 37) ने पांचवें विकेट के लिए 66 रनों की अविजित साझेदारी कर चेन्नई को 131 के स्कोर तक पहुंचाया.

मेजबान टीम ने अंतिम चार ओवरों में 35 रन बटोरे, जिसकी बदौलत वह कुछ हद तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. रायडू ने 37 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जबकि धोनी ने 29 गेंदों की पारी में तीन छक्के लगाए.

मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने दो और जयंत यादव तथा क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget