एक्सप्लोरर

IPL 2018: स्टोक्स, अश्विन और गंभीर बने मार्की प्लेयर, 578 खिलाड़ियों की होगी नीलामी

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के ऑक्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है. 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होने वाले ऑक्शन के लिए 16 मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है. विवादों में घिरे इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स और भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में शामिल हैं.

IPL 2018 AUCTION: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के ऑक्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है. 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होने वाले ऑक्शन के लिए 16 मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है. विवादों में घिरे इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स और भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उन बड़े विदेशी खिलाड़ियों में मौजूद हैं, जिनकी नीलामी की जाएगी.

रूट भी मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. बुधवार को स्टोक्स को इंग्लैंड के लिए खेलने की अनुमति मिल गयी जबकि उन पर झगड़ा करने का आरोप है. उन्हें सितंबर में नाइटक्लब के बाहर हुई झड़प की घटना में शामिल होने के कारण ईसीबी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से बैन कर  दिया था.

एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए खुद रजिस्टर्ड किया था लेकिन बीसीसीआई ने छंटनी कर इसे 578 खिलाड़ियों का कर दिया.

खिलाड़ियों को उनके प्रोफाइल के आधार पर आठ स्लैब में रखा गया है.

अंतरराष्ट्रीय (भारतीय और विदेशी) के लिए स्लैब दो करोड़ रूपये, 1.5 करोड़ रूपये, एक करोड़ रूपये, 75 लाख रूपये और 50 लाख रूपये है जबकि अनकैप खिलाड़ियों का बेस प्राइस 40 लाख रूपये, 30 लाख रूपये और 20 लाख रूपये है.

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में एक क्रिकेटर के चुने जाने से पहले काफी रणनीति बनायी जाती है. इससे यह नीलामी काफी रोमाचंक और अनिश्चित हो जाती है. ’’

इस समय दुनिया के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और टी20 मैच विजेता क्रिस गेल को एम1 (मार्की 1) वर्ग में रखा गया है.

मार्की सूची (एम2) के दूसरे टीयर में कुछ अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और युवराज सिंह हैं.

दो करोड़ रूपये के स्लैब में 13 भारतीय खिलाड़ी हैं और काफी लंबे समय के बाद फ्रेंचाइजी टीमों को भारत के मौजूदा खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा.

मुरली विजय, केदार जाधव, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक फ्रेंचाइजी टीमों की पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान अरमान भी मौजूद हैं.

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा और फाफ डू प्लेसी 1.5 करोड़ की स्लैब में हैं जबकि ब्रैंडन मैकुलम दो करोड़ रूपये के ग्रुप में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के पास दो राइट टू मैच कार्ड हैं.

क्रिस लिन भी दो करोड़ रूपये के दायरे में हैं.

सूची के अनुसार दो करोड़ के स्लैब में 36 क्रिकेटर हैं जबकि 32 ने खुद को 1.5 करोड़ की सूची में रखा है.

एक करोड़ में 31, 75 लाख रूपये में 23, 50 लाख रूपये में 122 खिलाड़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget