एक्सप्लोरर

RR vs KXIP: गेंदबाजों ने बनाए रखी राजस्थान की उम्मीद, लो स्कोर मुकाबले में 15 रन से हारा पंजाब

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हरा दिया. सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 159 के लक्ष्य को आसानी से बचा लिया.

पंजाब ने राजस्थान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रनों पर ही रोक दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज इस आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 147 रन ही बना सके.

पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 95 रनों की पारी खेली. यह उनका आईपीएल में अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है. उन्होंने अपनी पारी में 70 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए.

इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों के जिंदा रखा है. वहीं पंजाब पहले की तरह 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

पंजाब के लिए राहुल के अलावा सिर्फ मार्कस स्टोइनिस ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके जिन्होंने 11 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज रॉयल्स की शानदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका.

राजस्थान के लिए कृष्णप्पा गौथम ने 12 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट झटके.जोफ़्रा आर्चर,जयदेव उनादकट,बेन स्टोक्स और ईश सोढी ने एक-एक विकेट झटके. अक्षर पटेल रन आउट हुए.

इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 58 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों के साथ एक छक्का लगाया.

उनके अलावा संजू सैमसन ही कुछ बेहतर कर सके. उन्होंने 22 रनों की पारी खेली.

पंजाब के लिए एंड्रयू टाई ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. मुजीब उर रहमान को दो और मार्कस स्टोइनिस को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget