एक्सप्लोरर

IPL 2018: चेन्नई के जश्न में क्यों शामिल हुआ था विरोधी टीम का खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफे मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. शेन वाटसन की शानदार शतकीय पारी ने सीएसके को तीसरा खिताब दिला दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफे मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. शेन वाटसन की शानदार शतकीय पारी ने सीएसके को तीसरा खिताब दिला दिया. कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए सीएसके की तरफ से ये सातवां फाइनल था और अपने लकी सात के साथ धोनी चैंपियन बन गए.

खिताब जीतने के बाद वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. लेकिन इस जश्न में विरोधी टीम का क्रिकेटर भी शामिल रहा. ये क्रिकेटर कोई और नहीं दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत थे.

पंत को सीजन 11वां का इमर्जिंग क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला था और वो इसे लेने मुंबई आए थे. ऋषभ टीम की जर्सी में थे और चेन्नई के जश्न में शामिल भी हुए. पंत के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी शानदार रहा. भले ही उनकी टीम प्ले ऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई थी लेकिन उनके बल्ले ने आखिरी तक आग उगला. ऑरेंज कैप की रेस में पंत सबसे आगे थे. सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन अगर फाइनल मुकाबले में जल्द आउट हो जाते तो इमर्जिंग प्लेयर के साथ उन्हें ऑरेंज कैप भी मिलता.

पंत ने इस सीजन में 14 मुकाबले खेले और 52.61 की बेहतरीन औतस से 684 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगाया. उनका स्ट्राइक रेट भी 174 के करीब रहा.

पंत से जब पूछा गया कि वो चेन्नई के जश्न में क्यों शामिल हुए तो उन्होंने कहा कि 'अपने भाई धौनी और रैना की वजह से मैं चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट कर रहा हूं.'

सीएसके के जश्न के दौरान रैना सेल्फी ले रहे थे और पंत काफी खुश दिख रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget