एक्सप्लोरर

RRvKXIP: दो दिन में राजस्थान ने पंजाब से लिया हार का बदला, आईपीएल में बरकरार

दो दिन पहले मिली शिकस्त का बदला लेते हुए राजस्थान के रणबांकुरों ने आईपीएल सीज़न 11 में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. बीती रात जोस बटलर की बेहतरीन पारी और उसके बाद गेंदबाज़ों के कमाल से सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब को 15 रनों से मात दी.

नई दिल्ली/जयपुर: दो दिन पहले मिली शिकस्त का बदला लेते हुए राजस्थान के रणबांकुरों ने आईपीएल सीज़न 11 में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. बीती रात जोस बटलर की बेहतरीन पारी और उसके बाद गेंदबाज़ों के कमाल से सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब को 15 रनों से मात दी.

पंजाब ने पहले गेंदबाजी करते हुए जोस बटलर (82) की अर्धशतकीय पारी के बाद भी राजस्थान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रनों पर सीमित कर दिया था, लेकिन इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजी आक्रामण ने कमाल दिखाया और पंजाब के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया.

राजस्थान ने पंजाब को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 147 रनों पर ही रोक दिया और रविवार को मिली हार का बदला लेने के साथ अपने घर में प्रशंसकों की उम्मीदों को कायम रखा. पंजाब के लिए एंड्रयू टाई और लोकेश राहुल का बेहतरीन प्रदर्शन जाया गया. टाई ने इस मैच में चार विकेट अपने नाम किए तो राहुल ने 70 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली जो उनका आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है.

राहुल को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला और उनके अलावा सिर्फ मार्कस स्टोइनिस ही दहाई के आंकड़े को छूने में सफल रहे जिन्होंने 11 रन बनाए.

159 रनों का लक्ष्य पंजाब के लिए आसान लग रहा था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने उसे बेहद मुश्किल कर दिया. शुरुआत कृष्णाप्पा गौतम ने की जिन्होंने क्रिस गेल (1) की मंशा को भांपते हुए लेग स्टम्प पर वाइड गेंद फेंक उन्हें बटलर के हाथों स्टम्पिंग करा पंजाब को पहला और बड़ा झटका दिया. गेल दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 14 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ किया और खुद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन गौतम की एक बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंद ने उनको जल्द ही पवेलियन में बैठा दिया. अभी तक पंजाब के मध्यक्रम का भार अपने कंधों पर लिए हुए करुण नायर (3) इस बार सफल नहीं हो पाए. चौथे ओवर में जोफरा आर्चर की गेंद पर जयदेव उनादकट ने पीछे भागते हुए उनका अच्छा कैच पकड़ा. 19 के कुल स्कोर पर पंजाब ने तीन विकेट खो दिए थे.

राहुल दूसरे छोर पर डटे हुए थे. अक्षदीप नाथ (9) ने कुछ देर उनका साथ दिया, लेकिन जैसी ही यह जोड़ी अपनी लय पकड़ती इश सोढ़ी ने अक्षदीप को गौतम के हाथों कैच करा पंजाब को 45 के कुल स्कोर पर चौथा झटका दिया.

मनोज तिवारी भी विफल रहे और 66 के कुल योग पर रहाणे ने उनका शानदार कैच पकड़ मेहमान टीम को परेशानी में डाल दिया. अक्षर पटेल (9) स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार थ्रो के कारण रन आउट हो गए. पंजाब ने 81 रनों पर अपने छह विकेट खो दिए थे.

मार्कस स्टोइनिस ने राहुल के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं मिली.

इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ बटलर ही मेजबान टीम के लिए संघर्ष करते दिखे.

बटलर शुरू से ही आक्रामक थे, लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. दूसरे छोर से कप्तान अंजिक्य रहाणे शांत थे. उन्होंने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ नौ रन बनाए. वह 37 के कुल स्कोर पर टाई का पहला शिकार बने.

बटलर रुके नहीं और बड़े शॉट खेलते रहे. गौतम को ऊपरी क्रम में भेजा गया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और महज आठ के निजी स्कोर पर स्टोइनिस की गेंद पर तिवारी को कैच देकर 64 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए.

संजू सैमसन ने बटलर का साथ देने की कोशिश की और संयम से खेलते हुए 18 गेंदों में एक चौके तथा एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए, लेकिन मुजीब उर रहमान की गुगली को वह सही तरीके से बल्ले पर नहीं ले सके और तिवारी द्वार लपके गए. उनका विकेट 117 रनों के कुल योग पर गिरा.

मुजीब ने ही 17वें ओवर में बटलर को आउट कर उन्हें शतक से महरूम रखा. मुजीब की गेंद को निकलकर मारने में वह बीट हुए और लोकेश राहुल ने 132 के कुल स्कोर पर बटलर की गिल्लियां बिखेर कर राजस्थान को चौथा झटका दिया. उन्होंने अपनी पारी में 59 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया.

बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट बिन्नी क्रमश: 14 और 11 रन ही बना सके. टाई ने आखिरी ओवर में आर्चर और उनादकट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget