एक्सप्लोरर

IPL Qualifier 2:  फाइनल के लिए आज भिड़ेंगी सनराइजर्स और केकेआर

आज का मैच जीतने वाली टीम 27 मई को मुंबई में होने वाले फाइनल में सीएसके से भिड़ेगी. मैच शाम सात बजे से ईडन गार्डेंस मैदान पर शुरु होगा.

कोलकाता:  आईपीएल में दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स आज होने वाले दूसरे आईपीएल क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से लड़ेगी. केकेआर की टीम पिछले 4 मैचों में 4 जीत के साथ बेहतरीन फार्म में चल रही है, जबकि लीग तालिका में टॉप पर रही सनराइजर्स को पिछले कुछ मैचों में जूझना पड़ा है. सनराइजर्स की टीम लगातार चार मैच गंवा चुकी है जो केन विलियमसन की टीम के लिए चिंता की बात है. घरेलू हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेगी केकेआर भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा और राशिद खान की मौजूदगी में सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण मौजूदा सत्र में संभवत: सबसे मजबूत है और ये गेंदबाज आज ईडन गार्डन्स की पिच से हर संभव मदद हासिल करने की कोशिश करेंगे. लय हालांकि दिनेश कार्तिक की केकेआर के पक्ष में है जो घरेलू हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. सनराइजर्स को हासिल करनी होगी विजयी लय विलियमसन की टीम को केकेआर को रोककर विजयी लय हासिल करने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर सबसे पहले प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे सनराइजर्स के खराब प्रदर्शन की शुरुआत पुणे में हुई जब टीम का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 180 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहा. केकेआर में बदलाव करने की संभावना नहीं टीम को इसके बाद आरसीबी, केकेआर और सीएसके के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता के कप्तान कार्तिक के लिए हालांकि ऐसी कोई समस्या नहीं है और अगर चोट की समस्या नहीं होती है तो उनके टीम में बदलाव करने की संभावना नहीं है. 27 मई को मुंबई में होगा आईपीएल-11 का फाइनल दोनों टीमों ने राउंड रोबिन में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक जीत दर्ज की है. केकेआर को अपने मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उसने हैदराबाद में जीत दर्ज की. आज का मैच जीतने वाली टीम 27 मई को मुंबई में होने वाले फाइनल में सीएसके से भिड़ेगी. मैच शाम सात बजे से ईडन गार्डेंस मैदान पर शुरु होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget