एक्सप्लोरर

RCB vs MI: जीत की राह पर लौटी मुंबई को मिलेगी आरसीबी की चुनौती

इंडियन प्रीमियर लीग के 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. सीजन-11 में दोनों टीमों का प्रदर्शन अबतक निराशाजनक ही रहा है. मुंबई ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी.

बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग के 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. सीजन-11 में दोनों टीमों का प्रदर्शन अबतक निराशाजनक ही रहा है. मुंबई ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी. अब वह जीत के क्रम पर बने रहना चाहेगी. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रही बेंगलोर भी जीत की कोशिश में रहेगी.

मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम अबतक खेले गए सात-सात मैचों में सिर्फ दो मैच में ही जीत दर्ज कर पाई है.

मुंबई की बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी. वहीं इविन लुइस भी बड़ी पारियां खेलने का दम रखते हैं.

मुंबई के लिए बुरी बात यह रही है कि केरन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या का बल्ला इस सीजन में अधिकतर शांत रहा है. रोहित चाहेंगे कि अब जब टीम को क्वालीफायर में जाने के लिए लगातार जीत की जरूरत है तो ये दोनों अपना कमाल दिखाएं.

वहीं मुंबई की गेंदबाजी की मजबूत कड़ी मयंक मारकंडे रहे हैं. वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी प्रभावित तो किया है, लेकिन वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं.

मिचेल मैक्लेघन का भी प्रदर्शन निरंतर अच्छा नहीं रहा है. मुंबई की इस सीजन में सबसे बड़ी कमजोरी टीम का एकजुट होकर न खेल पाना रहा है. अगर वह ऐसा कर पाने में सफल हो जाती है तो निश्चित ही बेंगलोर को मात दे देगी.

वहीं बेंगलोर को कप्तान कोहली और डिविलियर्स की छांव से बाहर निकलना होगा. इन दोनों के अलावा कोई और जिम्मेदारी लेने में सफल नहीं हो पाया है. जो दो मैच बेंगलोर ने जीते हैं, उनमें इन दोनों ने अहम भूमिका निभाई है.

डिविलियर्स पिछले मैच में नहीं खेले थे. उनके स्थान पर ब्रेंडन मैक्कलम को टीम में जगह दी गई थी. बुखार के कारण डिविलियर्स को बाहर बैठना पड़ा था. वह अगला मैच खेलते हैं या नहीं इस बात का पता मैच के दिन ही चलेगा.

बल्लेबाजी में मंदीप सिंह, मनन वोहरा जैसे युवा बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी.

गेंदबाजी शुरू से ही बेंगलोर की कमजोरी रही है. इस सीजन में भी उसकी गेंदबाजी में वो चीज नहीं दिखी है, जो टीम को जीत दिला सके. युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी ने तो अच्छा किया है, लेकिन बाकी गेंदबाज उनका अनुसरण नहीं कर पाए हैं.

टीम :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, बेन कटिंग, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, जसप्रित बुमराह, एविन लुइस, मिचेल मैक्लेघन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, कोरी एंडरसन, मंदीप सिंह, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मुरुगन अश्विन, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget