एक्सप्लोरर

KKR vs RR: राजस्थान को 6 विकेट से हराकर प्ले ऑफ के करीब पहुंचा केकेआर

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही केकेआर के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है वहीं राजस्थान के सामने बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही केकेआर के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है वहीं राजस्थान के सामने बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. केकेआर 14 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान अभी भी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

आईपीएल में बुधवार को मुंबई इंडियंस का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा. प्ले ऑफ के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए करो या मरो की तरह है.

कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए राजस्थान को अच्छी शुरुआत के बाद भी 19 ओवरों में 142 रनों पर ढेर कर दिया. कोलकाता की जीत में अहम भूमिका निभाई बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (20 रन पर चार विकेट) ने. कुलदीप के अलावा आंद्रे रसेल (13 रन पर दो विकेट)और प्रसिद्ध कृष्णा (35 रन पर दो विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की. मेजबान टीम ने इस आसान से लक्ष्य को 18 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

कोलकाता के लिए क्रिस लिन ने 45 रन बनाए. कप्तान दिनेश कार्तिक ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली. सनील नरेन ने सिर्फ सात गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 21 रन बनाए. ये सभी रन उन्होंने पहले ओवर में बना डाले.

इससे पहले, राजस्थान के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके. राजस्थान ने अपना पहला विकेट 63 रनों पर खोया था, लेकिन बाकी के नौ विकेट वह सिर्फ 79 रनों के भीतर ही खो बैठी.

राजस्थान के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी ने 27 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अंत में तेज गेंदबाज जयदेवन उनादकट ने 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए.

राजस्थान के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.प्रसिद्ध कृष्णा और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए. शिवम मावी और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget