एक्सप्लोरर

IPL 2018: राहुल की रिकॉर्डतोड़ तूफानी पारी से टूटा दिल्ली का दिल

लोकेश राहुल की तूफानी और रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने पहले खेलते हुए सात विकेट खोकर 166 रन बनाए जिसके जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली को पिछले छह सीजन से पहले मुकाबले में हार मिली है.

सलामी बल्लेबाज के रूप में आए लोकेश राहुल ने महज 14 गेंद पर 51 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक लगया. राहुल ने अपनी पारी में छह चौके और चार गगनभेदी छक्के लगाए. राहुल की इस पारी की बदौलत पंजाब ने महज 2.5 ओवर में 50 रन जोड़ लिये थे. लेकिन वह 51 रन बनाकर आउट हो गये.  

राहुल के 51 रन की तेजतर्रार पारी के बाद ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम जल्द ही जीत दर्ज कर लेगी. लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम 84 गेंद में 103 रन ही बना सकी.

राहुल ने पहले ही ओवर में अपने इरादे जाहिर कर दिये, उन्होंने पारी के पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट पर एक छक्का और दो चौके लगाये जिससे इस ओवर में 16 रन बने. दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी पर एक चौका और एक छक्का जमाया.

इसके बाद तीसरे ओवर में अमित मिश्रा को उन्होंने धुन दिया, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े थे जिससे इस ओवर में 24 रन जोड़े और राहुल ने आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया.

लेकिन ट्रेंट बोल्ट की फुल टॉस गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में थर्ड मैन पर शमी को कैच देकर आउट हुए.

इससे पहले मयंक अग्रवाल (07) चौथे ओवर में क्रिस मौरिस का शिकार बने. किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कप्तान युवराज सिंह भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 22 गेंद खेलकर दो चौके से 12 रन ही जोड़ सके.

करूण नायर ने 33 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से 50 रन बनाकर घरेलू दर्शकों का मनोरंजन किया जो राहुल के तेज अर्द्धशतक से पहले ही काफी खुश थे.

डेविड मिलर 24 और मार्कस स्टोइनिस 22 रन बनाकर नाबाद रहे.

दिल्ली के ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मौरिस, डेन क्रिस्टियन और राहुल तेवतिया को एक एक विकेट मिला.

पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने अफगानिस्तान के 17 वर्षीय ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी टीम में शामिल किया जो लीग में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.

दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही, टीम ने महज 12 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो का विकेट खो दिया जो रहमान की गेंद पर पगबाधा हुए.

कप्तान गंभीर ने रन आउट होने से पहले 42 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के से 55 रन की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 28 रन का योगदान दिया और क्रिस मौरिस 27 रन बनाकर नाबाद रहे. पंत ने 13 गेंद में चार चौके और एक छक्का जमाया जबकि मौरिस की 16 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था.

रहमान ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि शानदार फील्डिंग करते हुए गंभीर को रन आउट भी किया.

मोहित को भी 33 रन देकर दो विकेट मिले जबकि अश्विन और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट प्राप्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget