एक्सप्लोरर

DD vs SRH: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो जीत का सेहरा सनराइजर्स के सिर बंधा था

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 42वें मुकाबले दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है. 10 मैच में सिर्फ तीन जीत के साथ दिल्ली आखिरी स्थान पर है. सनराइजर्स अगर इस मुकाबले में एक बार फिर शानदार जीत करती है तो वो प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. हैदराबाद के प्ले ऑफ में पहुंचने के साथ दिल्ली की बची हुई सभी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी.

पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो जीत का सेहरा सनराइजर्स के सिर बंधा था. पिछले कुछ मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाज जिस तरह से छोटे स्कोर को भी डिफेंड कर रही है उसे देखते हुए उनका जीतना आसान लग रहा है. इस सीजन में हैदराबाद एकमात्र ऐसी टीम है जिसे टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ा है.

टॉस - दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. केन विलियमसन भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन इस बात को लेकर खुश हैं कि पिछले मुकाबले में उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को हराया था.

बदलाव - दिल्ली ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. शहबाज नदीम,जेसन रॉय और हर्षल पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है जबकि नमन ओझा, आवेश खान और डेनियल क्रिस्टियन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. 

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को ऋद्धिमान साहा के रूप में बड़ा झटका लगा है. साहा कंधे में लगी चोट के कारण मैच से बाहर हैं उनकी जगह श्रीवत्स गोस्वामी को पहली बार सीजन में खेलने का मौका मिला है. 10 साल पहले उन्हें आईपीएल का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था.

 

टीम -

दिल्ली डेयरडेविल्स :- पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर (कप्तान),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लैन मैक्सवेल,विजय शंकर, लियाम प्लंकेट, हर्षल पटेल, शहबाज नदीम, अमित मिश्रा,ट्रेंट बोल्ट.

सनराइजर्स हैदराबाद -  केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, मनीष पांडे, शाकिब अल-हसन, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget