एक्सप्लोरर

IPL 2017 विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें हार से नफरत है: हरभजन सिंह

IPL 2017 विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें हार से नफरत है: हरभजन सिंह

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कल हुए मुकाबले में पंजाब से 19 रनों से हार गई. एक बार फिर बैंगलोर के सभी धुरंधर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने से चूक गए. विराट कोहली के लगातार खराब प्रदर्शन और उनकी टीम को मिल रही हार को लेकर एबीपी न्यूज ने भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह से बात की.

विराट कोहली के इस प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने कहा, “इतनी बड़ी टीम को लेकर अगर आप इतने मैच हार जाते हैं, तो आपको निराशा तो होती ही है.”

हरभजन ने विराट के खेलने के तरीके को लेकर कहा, “विराट उन चैम्पियन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें हार से नफरत है. वो लगातार ऐसे मैच हार रहे हैं जिनमें से कई मैच उनकी टीम जीत भी सकती थी.”

हरभजन ने विराट कोहली के निराश होने पर कहा, “ये सीज़न आरसीबी के लिए जैसा घट रहा है मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में ऐसा सीज़न कभी आरसीबी ने देखा होगा. यही वजह है कि विराट बहुत ज्यादा निराश हैं. एक कप्तान के तौर पर ऐसे प्रदर्शन के बाद निराश होना लाज़िमी है.”

हरभजन से जब पूछा गया कि जिस तरह से विराट इस वक्त परेशान नजर आ रहे हैं, क्या चैम्पियन्स ट्रॉफी पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. इस सवाल के जवाब में हरभजन ने कहा, “नहीं, वो एक अलग फॉर्मेट का खेल है. 50 ओवर का खेल एकदम अलग होता है और 20 ओवर का खेल अलग. 50 ओवर के खेल में आपको बैटिंग और बॉलिंग के लिए काफी टाईम मिलता है, जबकि 20 ओवर के खेल में ऐसा नहीं है. विराट जल्दी ही टी-20 फॉर्मेट को अपने दिमाग से निकाल देंगे.”

कल पंजाब और बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे. इतने कम रनों के लक्ष्य के बावजूद भी विराट कोहली के चैलेंजर्स ने इस मैच को 19 रनों गंवा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget