एक्सप्लोरर

IPL 2017: 14 मैचों में 641 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर के पास ही रहेगी ऑरेंज कैप


IPL 2017: 14 मैचों में 641 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर के पास ही रहेगी ऑरेंज कैप

सौजन्य: IPL (BCCI)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की डिफेंडिंग चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार फाइनल में भले ही न पहुंच पाई हो लेकिन उसके कप्तान फाइनल के बाद भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर ऑरेंज कैप अपने पास ही रखेंगे. आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीमें रविवार को खिताबी मुकाबला खेलेंगी.


वॉर्नर ने इस आईपीएल में 14 मैचों में 58.27 की औसत से 641 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. इस सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट 141.81 का रहा है.


फाइनल में पहुंची टीमों का कोई भी बल्लेबाज वॉर्नर के स्कोर के करीब नहीं है. लीग के इस सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं.


स्मिथ के अभी तक 14 मैचों में 38.27 की औसत से 421 रन हैं. उन्हें अगर वॉर्नर की बराबरी भी करनी है तो फाइनल में 220 रन बनाने होंगे, जो टी-20 के लिहाज से नामुमकिन लगता है.


स्मिथ से पहले जो तीन बल्लेबाज हैं उनमें कोलकाता नाइट राइडर्स के गौतम गंभीर (498), हैदराबाद के शिखर धवन (479) और गुजरात लायंस के सुरेश रैना (442) हैं उनकी टीमें फाइनल में नहीं पहुंची हैं.


वहीं मुंबई की तरफ से इस सीज़न में सबसे ज्यादा रन उसके सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बनाए हैं. पटेल ने 15 मैचों में 26.06 की औसत से 391 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. रनों के लिहाज से पटेल, वॉर्नर से 250 रन पीछे हैं.


इस स्थिति में वॉर्नर की बराबरी करने वाला बल्लेबाज दूर-दूर तक नजर नहीं आता, लिहाजा ऑरेंज कैप वॉर्नर के पास ही रहने की पूरी-पूरी संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget