एक्सप्लोरर

RPSvsMI: उनादकट-ज़म्पा के आगे 129 रन बनाकर पस्त हुई मुंबई की टीम


RPSvsMI: उनादकट-ज़म्पा के आगे 129 रन बनाकर पस्त हुई मुंबई की टीम

नई दिल्ली/हैदराबाद: जयदेव उनादकट और एडम ज़म्पा की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस का ये दांव पूरी तरह से गलत साबित हुआ और पूरी मुंबई टीम महज़ 129 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई. 


हैदराबाद के उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहे आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी. लेकिन आठवें विकेट के लिए क्रुनाल पांड्या और मिचेल जॉनसन की साझेदारी को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज़ रंग में नज़र नहीं आया.


ओपनर पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस से टीम को खासी उम्मीदें थीं लेकिन जयदेव उनादकट के तीसरे ओवर में ही वो उम्मीद टूट गई. उनादकट ने पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल को कैच आउट करवा दिया. पार्थिव ने 6 गेंदों पर 4 रनों की पारी खेली. इसके बाद उनादकट के इसी ओवर में मुंबई की टीम के दूसरे ओपनर भी चलते बने. उनादकट ने अपनी ही गेंद पर सिमंस(3 रन) का शानदार कैच लपक उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया. 


दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारने की कोशिश की. लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद ही इनके बीच हुई साझेदारी ने दम तोड़ दिया. स्टीव स्मिथ की बेहतरीन थ्रो से रायुडू(12 रन) मैदान छोड़ चलते बने. 41 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. 


गेंदबाज़ी के लिए आते ही एडम ज़म्पा ने भी अपनी फिरकी के जाल में मुंबई के बल्लेबाज़ों को बांध दिया. ज़म्पा ने पहले कप्तान रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए. ज़म्पा ने अपने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड(7 रन) का बहुत बड़ा विकेट चटकाकर मुंबई की आधी टीम को वापस पवेलियन भेज दिया. 


पोलार्ड के विकेट के बाद भी लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे. इनफॉर्म बल्लेबाज़ हार्दिक पांड्या(10 रन) और फिर कर्ण शर्मा(1 रन) के आउट होने के बाद मुंबई की टीम की बाकी बचे उम्मीदें भी धवस्त हो गई.


क्रुनाल पांड्या ने अंत तक एक छोर संभाले रखा और टीम को 130 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. मुंबई के लिए वो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी रहे. क्रुनाल पांड्या ने आखिरी गेंद तक बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अहम 47 रन बनाए. उन्होंने मिचेल जॉनसन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की. 


पुणे के लिए जयदेव उनादकट ने अपने 4 ओवरों में स्पेल में महज़ 19 रन खर्चे और 2 अहम विकेट चटकाए. इसके अलावा एडम ज़म्पा ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इन दोनों के अलावा डेन क्रिस्चयन ने भी 1 विकेट अपने नाम किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
IND vs BAN T20: श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
IND vs SL Playing 11: प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
Shubman Gill पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं? फिटनेस पर आया ताजा अपडेट
शुभमन गिल पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं? फिटनेस पर आया ताजा अपडेट

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget