एक्सप्लोरर

DDvsGL: श्रेयस अय्यर की पारी से दिल्ली ने 2 विकेट से जीती बाज़ी


DDvsGL: श्रेयस अय्यर की पारी से दिल्ली ने 2 विकेट से जीती बाज़ी

नई दिल्ली/कानपुर: श्रेयर अय्यर की आतिशी पारी और गुजरात की खराब गेंदबाज़ी की मदद से दिल्ली ने गुजरात को 2 विकेट से हराकर जीता मैच. 196 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होता जिसे दिल्ली के युवा बल्लेबाज़ी क्रम ने कर दिखाया. गुजरात की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एरॉन फिंच की लाजवाब पारी की मदद से विशाल 195 रन बनाए.


196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरूआत एक बार फिर खराब रही. दिल्ली ने दूसरे ओवर में संजू सैमसन का बड़ा विकेट को दिया. संजू को सांगवान की एक शानदार गेंद ने क्लीन बोल्ड किया. उन्होंने 10 रनों की पारी खेली. संजू के विकेट के बाद भी दिल्ली का बुरा वक्त खत्म नहीं हुआ और उन्होंने उसी ओवर में गुजरात के खिलाफ पिछले मैच के हीरो रिषभ पंत खराब तरीके से रन-आउट होकर पवेलियन लौट गए. 


शुरूआती दो विकेटों के बाद मैदान पर उतरे श्रेयस अय्यर ने करूण नायर के साथ मिलकर टीम की जीत की नींव रखी. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 5.4 ओवर में 57 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसके तुरंत बाद करूण नायर, फॉक्नर का पहला शिकार बने. नायर ने 15 गेंदों पर 30 रनों की आतिशी पारी खेली. 


नायर के विकेट के बाद एक बार फिर दिल्ली की टीम लड़खड़ाई और जल्दी-जल्दी सैमुएल्स, एंडरसन और ब्रैथवेट के बड़े विकेट गंवा दिए. लेकिन एक छोर पर श्रेयर अय्यर ने टीम को संभाले रखा और अपना अर्धशतक भी पूरा किया. 


121 रन के स्कोर 6 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में फंसी दिल्ली की टीम को जीत की तरफ खींच कर ले जाने का काम किया श्रेयस अय्यर और पेट कमिंस ने. दोनों बल्लेबाज़ों के बीच महज़ 27 गेंदों में 61 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई. अंत में दो गेंदों पर दो चौके लगाकर अमित मिश्रा ने दिल्ली की जीत की कहानी लिखी. 


गुजरात के लिए कोई भी गेंदबाज़ अपना प्रभाव छोड़ने में असफल साबित हुआ. जेम्स फॉक्नर ने 2, जबकि थम्पी, सांगवान और कुलकर्णी ने 1-1 विकेट चटकाया. 


इससे पहले टूर्नामेंट से पहले ही बाहर चुकी गुजरात की टीम ने एरॉन फिंच की आतिशी पारी की मदद से दिल्ली के सामने 196 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. कानपुर में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात की टीम ने फिंच के अलावा दिनेश कार्तिक और इशान किशन के दम पर ये बड़ा स्कोर बनाया लेकिन दिल्ली की टीम इस पर भारी पड़ी.


टॉस हारकर बल्लेबाज़ी के लिए आई गुजरात की टीम ने पावरप्ले के दौरान तेज़ शुरूआत करने की कोशिश तो की लेकिन उन्होंने 50 रन बटौरकर 2 अहम विकेट भी गंवा दिए. पहले 21 रन के योग पर टीम ने ड्वेन स्मिथ का अहम विकेट गंवाया. स्मिथ खराब रनिंग की वजह से रन-आउट हो गए. इसके बाद कप्तान रैना आज नाकामयाब साबित हुए. रैना को पेट कमिंस ने 6 रन के स्कोर पर क्लीन-बोल्ड कर दिया. 


पावरप्ले खत्म होने के बाद टीम को एक सधी हुई साझेदारी की ज़रूरत थी लेकिन टीम ने अगले ही ओवर में इशान किशन(34 रन) का भी विकेट गंवा दिया. महज़ 6.3 ओवर में 56 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद मैदान पर आए एरॉन फिंच और दिनेश कार्तिक ने पारी को संभाला. 


दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 9.4 ओवरों में 92 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को पटरी पर लौटा दिया. 


एरॉन फिंच ने 29 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 69 रन बनाए. जबकि दिनेश कार्तिक ने 28 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के के साथ अहम 40 रन बनाए. अंत में रविन्द्र जडेजा(13 रन) और जेम्स फॉक्नर(14 रन) ने कुछ अच्छे हाथ दिखाकर टीम को 195 रनों तक पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget