एक्सप्लोरर

SRHvsKKR: बड़ी टक्कर में 128 रन बनाकर पस्त हुए हैदराबाद के बल्लेबाज़


SRHvsKKR: बड़ी टक्कर में 128 रन बनाकर पस्त हुए हैदराबाद के बल्लेबाज़

बेंगलुरू: दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने इलिमिनेटर मैच चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को शुरू से अंत तक बांधे रखा और महज़ 128 रन बनाने दिए. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों ने डेविड वार्नर की आगुआई वाले बल्लेबाजी आक्रमण को निर्धारित 20 ओवरों में 128 रनों से आगे नहीं जाने दिया. हैदराबाद ने इस स्कोर तक पहुंचने के लिए अपने सात विकेट खोए. 


कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराया और सटीक लाइन लेंग्थ के साथ हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिए.


वार्नर और शिखर धवन (11) की सलामी जोड़ी 4.2 ओवरों में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सकी थी कि उमेश यादव ने धवन को विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच करा हैदराबाद को पहला झटका दिया.


वार्नर के साथ केन विलियमसन (24) ने टीम के लिए तेजी से रन बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 7.4 ओवरों में 6.52 की औसत से 50 रन ही जोड़ सकी.


नाथन कल्टर नाइल ने 75 के कुल स्कोर पर विलियमसन को पवेलियन भेजा. इसी स्कोर पर अगले ही ओवर में पीयूष चावला ने वार्नर का विकेट उखाड़ उनकी पारी का अंत किया. वार्नर ने स्वभाव से विपरीत 35 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं.


युवराज सिंह नौ रन ही बना सके. विजय शंकर ने 17 गेंदों की अपनी पारी में जरूर कुछ तेजी दिखाई और दो चौके तथा एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 129.41 रहा जो हैदराबाद की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा रहा. नाइल ने क्रिस जोर्डन को खाता भी नहीं खोलने दिया.


नमन ओझा बल्ले से संघर्ष करते दिखे और 15 गेंद में 16 रन ही बना सके. वह मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए. बिपुल शर्मा तीन गेंदे में दो रन बनाकर नाबाद रहे.


कोलकाता के सबसे सफल गेंदबाज नाइल रहे. उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और तीन विकेट लिए. उमेश ने चार ओवरों में 21 रन देते हुए एक विकेट लिया. बाउल्ट और चावला को भी एक-एक सफलता मिली.


हैदराबाद की पारी खत्म होने के बाद से बेंगलोर में तेज़ बारिश जारी है. जिसकी वजह से मैच रोक दिया है और शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करने के बावजूद कोलकाता की जीत पर संकट के बादल छाए हुए हैं. आखिरी अपडेट मिलने के अनुसार ये जानकारी मिली है कि अगर दूसरी टीम 5 ओवर भी नहीं खेल पाती है तो फिर सुपरओवर से फैसला होगा. जिसका अंतिम फैसला 1:20 मिनट पर किया जाएगा. 


इसके अलावा अगर बारिश नहीं रूकती है तो फिर हैदराबाद के लिए क्वालीफायर 2 में पहुंचने के रास्ते खुल जाएंगे क्योंकि वो अंकतालिका में कोलकाता से आगे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget