एक्सप्लोरर

INDvsWI: फाइनल की हार को भुलाकर एक नई शुरूआत करने उतरेगी टीम इंडिया


INDvsWI: फाइनल की हार को भुलाकर एक नई शुरूआत करने उतरेगी टीम इंडिया

पोर्ट ऑफ स्पेन: चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने से चूकी भारतीय क्रिकेट टीम आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी. भारतीय टीम लगभग सवा साल के बाद अपने मुख्य कोच अनिल कुम्बले के बगैर खेलने जा रही है. त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ंत के लिए उतरने वाली दोनों टीमों का लक्ष्य एक नई शुरुआत का होगा. एक ओर जहां भारत इस्तीफा दे चुके कुम्बले के बगैर विजय रथ पर लौटने की कोशिश करेगा, वहीं वेस्टइंडीज 2019 विश्व कप में प्रवेश हासिल करने के इरादे से उतरेगा.


भारत को 18 जून को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में मात दी थी. विराट कोहली की टीम के लिए यह हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है. ऐसे में कप्तान के सामने अपनी टीम में उस जोश और जुनून को वापस लाने की चुनौती है, जो फाइनल में हार से पहले टीम के पास थी. यह सीरीज उनके कंधों पर कई जिम्मेदारियां भी आएंगी. सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम को मुख्य कोच की गैरमौजूदगी में संभालने की होगी.


कुंबले ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस कारण बिना कोच के वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम के कप्तान कोहली पर दोहरी जिम्मेदारी है. हालांकि टीम के साथ बल्लेबाजी कोच संजय बांगर हैं.


वहीं वेस्टइंडीज के पास 2019 विश्व कप में सीधे प्रवेश के कम ही मौके बचे हैं. भारत के खिलाफ सीरीज संभवत: आखिरी मौका हो. इस साल सितंबर के अंत तक आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में मेजबान इंग्लैंड के साथ शीर्ष सात स्थान पर रहने वाली टीमें विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा.


हाल ही में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसके पहले मैच में उसे हार मिली थी और दूसरा मैच जीता था. हालांकि, तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ने के साथ ही सीरीज जीतने का सपना भी धुल गया.


टीमें (संभावित) :


भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक.


वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
IND vs AFG Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget