एक्सप्लोरर

INDvsSL: अच्छी शुरूआत के बाद 216 रन बनाकर 'ताश के पत्तों' की तरह ढह गई श्रीलंकाई टीम


INDvsSL: अच्छी शुरूआत के बाद 216 रन बनाकर 'ताश के पत्तों' की तरह ढह गई श्रीलंकाई टीमसौजन्य: BCCI

नई दिल्ली/दामबूला: मंजिल पर पहुंचते-पहुंचते रास्ता कैसे भटका जाता है ये कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों से सीखे. पहले 2 विकेट के लिए 139 रन जोड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम कुछ इस तरह से बिखरी कि पूरी टीम महज़ 216 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. श्रीलंका के लिए निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. भारतीय गेंदबाज़ों ने कप्तान विराट कोहली का टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का करने का फैसला पूरी तरह से सही साबित कर दिया. 


टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद शानदार रही. ओपनर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलाका ने टीम को 74 रनों की ओपनिंग साझेदारी. लेकिन 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने भारतीय कप्तान को ज़रूरी पहला विकेट दिला दिया. चहल ने गुणाथिलाका को 35 रनों के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा. पहला विकेट गिरने के बाद डिकवेला ने मेंडिस के साथ टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. दोनों बल्लेबाज़ अच्छी बल्लेबाज़ी भी कर रहे थे. लेकिन तभी केदार जाधव ने अर्धशतक पूरा कर चुके डिकवेला को एलबीडबल्यू आउट कर मैच में टीम इंडिया की वापसी करवा दी. 


दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाज़ों ने 64 रन जोड़े. लेकिन पहले 2 विकेटों के लिए इन दो साझेदारियों के अलावा और किसी भी विकेट के लिए श्रीलंकाई टीम टिककर नहीं खेल सकी. 


दोनों ओपनर बल्लेबाज़ों के लौटने के बाद श्रीलंकाई टीम ने निरंतर अंतराल में विकेट गंवाए. टीम के 150 रनों के स्कोर पर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे मेंडिस एक खराब शॉट खेलकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान उपुल थरंगा भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और महज़ 13 रन बनाकर केदार जाधव की फुल-टॉस गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर बाउंड्री लाइन पर लपके गए. कप्तान के विकेट के बाद कपूगेडरा, डिसिल्वा, परेरा और संदाकन भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए. जिसके बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 187 पर 8 हो गया. 


भारतीय गेंदबाज़ों के आगे पूरी श्रीलंकाई टीम धराशायी नज़र आई. अंत में मैथ्यूज़ ने टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन दूसरे छोर पर कोई साथ नहीं मिल पाने की वजह से वो भी टीम को ज्यादा दूर तक नहीं पहुंचा सके और पूरी टीम महज़ 216 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. मैथ्यूज़ ने नाबाद 36 रन बनाए. 


भारत के लिए अक्षर पटेल ने 3, जाधव, बुमराह और चहल ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि 1 खिलाड़ी रन-आउट हुआ. 


इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम अब वनडे सीरीज़ में भी 1-0 से बढ़त बनाना चाहेगी, 216 रनों के लक्ष्य को हासिल करना भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल नहीं लगता. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget