एक्सप्लोरर

INDvsSL: बुलंद हौसले के साथ दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया


INDvsSL: बुलंद हौसले के साथ दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

पल्लेकल: 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.


मेहमान टीम ने पहले वनडे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी की मदद से मेजबान टीम को 216 रनों पर ही सीमित कर दिया था. बाद में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 132) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) की बेहरतरीन पारियों की मदद से नौ विकेट से जीत हासिल की थी.


दूसरे मैच में बल्लेबाजी में श्रीलंकाई टीम अपने सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर काफी हद तक निर्भर करेगी. उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था.


उनके अलावा दानुष्का गुणाथिलका, कुशल मेंडिस और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से भी श्रीलंका को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. यह सभी बल्लेबाज पहले मैच में बल्ले से नाकाम रहे थे.


गेंदबाजी में श्रीलंका की उम्मीदें तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर टिकी हुई हैं. वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने और उसकी लय बिगाड़ने का दम रखते हैं. लेकिन टीम की दिक्कत यह है कि दूसरे छोर पर मलिंगा का साथ देने वाला दूसरा कोई गेंदबाज उसके पास नहीं है.


वहीं, इन फॉर्म भारत के लिए सभी कुछ अच्छा चल रहा है. उसके बल्लेबाज रन बना रहे हैं तो गेंदबाज विकेट चटका रहे हैं.


पहले मैच में सिर्फ तीन बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, हालांकि टीम के मध्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव जैसे नाम हैं जो तेजी से रन बना सकते हैं और टीम को किसी भी परिस्थिति से बाहर निकाल सकते हैं.


कोहली की आदत है कि वे हर मैच में बदलाव करते हैं. ऐसे में लोकेश राहुल की जगह मनीष पांडे को टीम में मौका मिल सकता है.


गेंदबाजी में कोहली विजयी क्रम के साथ उतर सकते हैं, जहां भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, पटेल और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे.



टीमें: 


भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर.



श्रीलंका: उपुल थरंगा (कप्तान), लसिथ मलिंगा, चमारा कपुगेदरा, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दानुष्का गुणाथिलका, विस्वा फर्नांडो, कुशल मेंडिस, वानिडु हसारंगा, लक्षण संदकन, मिलिंदा सिरीवर्दना, दुशमंथा चामीरा, मालिंदा पुष्पाकुमारा, अकिला धनंजय.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget