एक्सप्लोरर

INDvsAUS: नैथन लॉयन के आगे लड़खड़ाई भारतीय पारी, दूसरे दिन के स्टंप्स तक टीम का स्कोर- 248/6

INDvsAUS: नैथन लॉयन के आगे लड़खड़ाई भारतीय पारी, दूसरे दिन के स्टंप्स तक टीम का स्कोर- 248/6

धर्मशाला: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को भारतीय टीम 248 रन बनाने में छह विकेट गंवा चुकी है. दूसरे सत्र तक दो विकेट पर 153 रन बनाकर मजबूत नजर आ रही भारतीय टीम ने तीसरे सत्र में चार विकेट गंवाए. यह चारो विकेट नैथन लॉयन ने लिए.

ऋद्धिमान साहा 10 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 52 रन पीछे है.

भारतीय पारी में मुरली विजय (11) और लोकेश राहुल (60) ने 21 रन ही जोड़े थे कि विजय जोश हाजलेवुड की गेंद पर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए. इसके बाद राहुल ने चेतेश्वर पुजारा (57) के साथ मिलकर लंच तक टीम के स्कोर को 64 तक पहुंचाया.

राहुल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. सीरीज में चौथा अर्द्धशतक लगाने वाले राहुल इसे शतक में नहीं बदल सके और पैट कमिंस की ऊंची उठती गेंद हुक करने के प्रयास में डेविड वॉर्नर के हाथों लपके गए.

राहुल ने 124 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया. उनके आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए रहाणे ने टी ब्रेक तक 45 रन जोड़कर टीम का स्कोर 153 तक पहुंचाया. इस बीच, 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाए गए चौके के साथ ही पुजारा ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया.

भारतीय टीम के लिए तीसरा सत्र खराब रहा. पुजारा ने टीम के खाते में चार रन ही और जोड़े थे कि 157 के कुल योग पर लॉयन ने उन्हें पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 151 गेंदों पर छह चौके लगाए. वह किसी एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए.

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे आगे हैं. उन्होंने 2005-06 सत्र में 23 पारियों में 1,483 रन बनाए थे, वहीं पुजारा ने 22 पारियों में अब तक 1,316 रन बनाए हैं.

करुण नायर (5) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और लॉयन की गेंद पर वेड के हाथों लपके गए. नायर के बाद आए रविचंद्रन अश्विन (30) ने जरूर संघर्ष किया. उन्होंने रहाणे के साथ 49 रन जोड़े. जमती सी लग रही इस साझेदारी को भी लॉयन ने तोड़ा. रहाणे 216 के कुल योग पर पांचवें विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे.

लॉयन ने रहाणे के बाद अश्विन को भी जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी.

इसके साथ ही लॉयन ने भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिन गेंदबाज लांस गिब्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस सूची में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 22 मैचों में 105 विकेट लिए हैं, वहीं लांस के नाम 15 मैचों में 63 विकेट हैं. लॉयन ने 14 मैचों में 63 विकेट लिए हैं.

लॉयन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए हाजलेवुड और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कप्तान स्टीव स्मिथ (111) की शतकीय पारी और डेविड वॉर्नर (56), वेड (57) के अर्धशतकों के दम पर अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है और यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG: पहले दिन गिल-राहुल का ऐतिहासिक शतक, मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान टीम के छूटे पसीने; पढ़ें डे रिपोर्ट
पहले दिन गिल-राहुल का ऐतिहासिक शतक, मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान टीम के छूटे पसीने
IND vs AFG Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, केएल राहुल और शुभमन गिल ने जड़ा शतक; टीम इंडिया का स्कोर 368/3
पहले दिन का खेल खत्म, केएल राहुल और शुभमन गिल ने जड़ा शतक; टीम इंडिया का स्कोर 368/3
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत की टी20 टीम में 5 बड़े बदलाव, श्रेयस अय्यर कप्तान; 'वर्ल्ड चैंपियन' सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर
भारत की टी20 टीम में 5 बदलाव, श्रेयस अय्यर कप्तान; 'वर्ल्ड चैंपियन' सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर

वीडियोज

'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget