एक्सप्लोरर

India vs Australia: पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया प्लेइंग XI, विक्टोरियाई बल्लेबाज़ मार्कस हैरिस करेंगे डेब्यू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने ग्यारह खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है.

6 दिसंबर यानि कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बड़ी टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के साथ हो जाएगा. मुकाबले से पहले ही भारत से भी पहले मेज़बान टीम ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने साथ ही ये भी एलान कर दिया कि विक्टोरिया के ओपनर मार्कस हैरिस भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज़ करेंगे. वहीं उनके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब भी मिडिल ऑर्डर में मिचेल मार्श के स्थान पर नज़र आएंगे. पेन मैच से पहले पत्रकारों को बताया कि हैरिस एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ पारी का आगाज़ करेंगे. वो शॉर्टर फॉर्मेट के कप्तान एरॉन फिंच के साथ मिलकर ये जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले वो 456वें खिलाड़ी भी बन जाएंगे. वहीं स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ मिडिल ऑर्डर में पांचवे नंबर पर टीम का भार उठाएंगे. उन्हें अनुभवी मिशेल मार्श के स्थान पर टीम में जगह मिली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्लेइंग इलेवन में ये स्थिती भी सपष्ट हो गई है कि मेज़बान टीम सिर्फ चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ों के साथ ही मैदान पर उतरेगी. जिसमें मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, पेट कमिंस और स्पिनर नाथन लायन होंगे. टीम इंडिया की रणनीति भी कुछ-कुछ इससे मिलती जुलती ही है. भारत की पहले टेस्ट में चार गेंदबाज़ों के साथ ही उतर सकता है क्योंकि उसने अपने 12 खिलाड़ियों की लिस्ट में इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को जगह दी है. ये है पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्लेइंग इलेवन: मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन, पेट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेज़लवुड.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget