एक्सप्लोरर

ODI Team Rankings: भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के बाद ICC ने जारी की ताज़ा रैंकिंग, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया है. ऐसे में उसे वनडे रेटिंग में एक अंक का फायदा मिला है.

Team India ODI Rankings: भारत-जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद ICC ने ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग्स (ODI Team Rankings) जारी कर दी है. यहां भारत (Team India) को एक अंक का फायदा मिला है. वह 111 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है. उधर, पाकिस्तान को भी नीदरलैंड्स के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज जीतने का फायदा मिला है. उसने भी अपने रेटिंग पॉइंट्स में एक अंक बढ़ाया है. पाकिस्तान की टीम चौथे पायदान (107 रेटिंग) पर काबिज़ है.

यहां पहले पायदान पर न्यूजीलैंड (124 रेटिंग पॉइंट्स) बरकरार है. हालांकि वेस्टइंडीज सीरीज जीतने के बावजूद उसके रेटिंग पॉइंट्स में चार अंक की कटौती हुई है. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती थी. उसे यहां एक मैच हारने का नुकसान झेलना पड़ा. विंडीज दौरे से पहले न्यूजीलैंड के 128 रेटिंग पॉइंट थे. अब उसके और वनडे रैकिंग्स में दूसरे पायदान पर काबिज इंग्लैंड (119 रेटिंग पॉइंट्स) के बीच महज 5 अंक का फासला रह गया है.  

ऐसी है बाकी टीमों की स्थिति
वनडे टीम रैंकिंग्स में पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया (101), छठे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका (101) और सातवें नंबर पर बांग्लादेश (92) काबिज़ है. यहां आठवें नंबर पर श्रीलंका (92), नौवें क्रम पर वेस्टइंडीज (71) और दसवें स्थान पर अफगानिस्तान (69) का नंबर आता है.

आगे होनी हैं ये वनडे सीरीज
भारतीय टीम अब अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की मेजबानी करेगी. इसके बाद सितंबर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भी वनडे सीरीज खेली जाएगी. इन श्रृंखलाओं के नतीजों से वनडे रैंकिंग्स में काफी फेरबदल हो सकता है. 

यह भी पढ़ें..

IND vs PAK: 'बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी कमजोर लेकिन शाहीन के बिना पाकिस्तान...', पूर्व पाक क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान 

Watch: धोनी के साथ ट्रेनिंग या सचिन के साथ डिनर? रुतुराज गायकवाड़ ने दिया यह मजेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget