एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जीत के बाद विराट ने दिया बड़ा बयान, 'मेरे पास बचे हैं सिर्फ कुछ ही साल'

पहले वनडे में आतिशी 140 रनों की पारी के बाद विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि उनके क्रिकेटिंग करियर के कुछ ही साल बचे हैं.

पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले को भारत ने महज़ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. लेकिन वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार अंदाज़ में बोर्ड पर 322 रन लगा दिए. इसके जवाब में कप्तान विराट कोहली(140) और रोहित शर्मा(152 रन) की पारियों से भारत ने आसानी से इस लक्ष्य को 43वें ओवर में ही हासिल कर लिया.

विराट ने मैच के बाद कहा, 'यह काफी अच्छा लगता है, हमारे लिये यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है. विंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया था. 320 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमें पता था की बड़ी साझेदारी कर के इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. जब दूसरे छोर पर रोहित हो तो यह ज्यादा मुश्किल नहीं होता है.’’

भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं टॉप तीन बल्लेबाजों में ज्यादातर साथ देने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहता हूं क्योंकि रोहित और शिखर धवन तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.’’

कोहली ने कहा, 'आज का दिन वैसा था जहां मैं ज्यादा सहज महसूस कर रहा था और मैंने रोहित को कहा कि मैं तेजी से रन बनाउंगा और तुम साथ निभाने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहो.’’

कोहली ने कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट में सफलता के लिए साझेदारी कायम करना जरूरी है.

उन्होंने कहा, 'मेरे आउट होने के बाद रोहित तेजी से रन बनाने लगे और अंबाती रायुडु उस भुमिका में आ गये जिसमें पहले रोहित थे.’’

हालांकि अपनी बातों के बीच विराट ने एक बार फिर एक ऐसी बात पर रौशनी डाल दी. जिसे लेकर वो पिछले कई बार बात कर चुके हैं. अभी सिर्फ 29 साल के हुए भारतीय कप्तान विराट ने कहा, 'इस खेल का मजा लेने के लिए मेरे करियर में कुछ ही साल बचे हैं. देश के लिए खेलना गर्व की बात है. आप किसी भी मैच को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकते हैं. आपको इस खेल के साथ ईमानदार होना पड़ता है और तभी आपको इस खेल से बदले में कुछ मिलता है.'

विराट कोहली के इस बयान से भारतीय फैंस की चिंताएं बढ़ सकती हैं क्योंकि विराट के इस बयान से अभी ये अंदाज़ा लगा पाना आसान नहीं है कि वो अपने भविष्य को लेकर कब फैसला लेंगे.

मौजूदा समय में विराट ना सिर्फ भारत के बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट दिग्गज बल्लेबाज़ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget