एक्सप्लोरर

डेथ ओवरों में सिराज पर नहीं कर सकते भरोसा, अर्शदीप भी देते हैं खूब रन; जानें 16 से 20 ओवर के बीच कैसा रहा प्रदर्शन

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह के अलावा सिराज और अर्शदीप संभालेंगे. लेकिन क्या ये गेंदबाज उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे? खासकर, आखिरी ओवरों में...

Indian Fast Bowlers In Death Overs: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का एलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह पर रहेगा. लेकिन क्या ये तेज गेंदबाज भारतीय उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे? दरअसल, आंकड़ें बताते हैं कि इन तीनों तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के अलावा बाकी ने निराश किया है. बहरहाल, हम नजर डालेंगे डेथ ओवर में इन तीनों भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर.

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं. आंकड़ें बताते हैं कि जसप्रीत बुमराह ने 2022 के बाद से अब तक डेथ ओवर में 44.1 ओवर गेंदबाजी की है. जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 7.2 की बेहतरीन इकॉनमी से 20 निपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. लिहाजा, जसप्रीत बुमराह के आंकड़े डेथ ओवर में शानदार हैं. इस तेज गेंदबाज पर भरोसा किया जा सकता है.

मोहम्मद सिराज

भारत के लिए डेथ ओवर में मोहम्मद सिराज कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं. मोहम्मद सिराज ने 2022 के बाद से अब तक डेथ ओवरों में 47 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें इस तेज गेंदबाज ने 10 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं और महज 19 कामयाबी मिली है. इस तरह इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं, खासकर, डेथ ओवरों में.

अर्शदीप सिंह

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा अर्शदीप सिंह होंगे. दरअसल, अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से खासा प्रभावित किया है, लेकिन आखिरी ओवरों में काफी महंगे साबित हुए हैं. जिस तरह आखिरी ओवरों में अर्शदीप सिंह ने रन लुटाए हैं, वह टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं. आंकड़ें बताते हैं कि अर्शदीप सिंह ने 2022 से 126 ओवर फेंके हैं, जिसमें 9.8 की इकॉनमी से 64 विकेट झटके हैं. अर्शदीप सिंह के आंकड़ों से साफ है कि इस तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवरों में विकेट जरूर चटकाए हैं, लेकिन विपक्षी बल्लेबाजों ने रन भी जमकर लूटे हैं.

ये भी पढ़ें-

'इस बात का कोई मतलब नहीं कि भारत के पास कितने सुपरस्टार...', T20 World Cup से पहले ब्रायन लारा की चेतावनी!

T20 World Cup 2024: अमेरिका ने संदीप लामिछाने को वीजा देने से किया इनकार, रेप केस में मिल चुकी है क्लीन चिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget