एक्सप्लोरर

एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने वायु सेना को किया सलाम

एलओसी पार जैश के ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद भारत के क्रिकेटरों ने वायु सेना के जवानों को सलाम किया है.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया है. इस बड़ी कार्यवाई के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, मोहम्मद कैफ और युजवेंद्र चहल जैसे क्रिकेटरों ने इंडियन एयरफोर्स को सलाम किया है.

इंडियन एयरफोर्स के द्वारा एलओेसी पार जैश के ठिकानों को तबाह करने के बाद सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, 'ब्यॉज प्लेड वेल सुधर जाओ वरना सुधार देंगे. एयर स्ट्राइक."

सहवाग के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जय हिंद, इंडिया एयर स्ट्राइक, एक बार फिर से एयर स्ट्राइक."

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'जय हिंद, लेकिन अगली बार पुलवामा और उरी जैसी घटनाओं के होने से पहले ही आतंकवाद के खिलाफ इस तरह की स्ट्राइक कर उनका सफाया कर दिया जाना चाहिए.'

क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, 'इंडियन एयरफोर्स को मेरा सलाम, शानदार'

मौजूदा भारतीय टीम के अहम सदस्य युजवेंद्र चहल ने ट्वीट कर लिखा, 'इंडियन एयरफोर्स बहुत हार्ड, बहुत हार्ड'

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने एलओेसी को पार कर 12 मिराज विमानों की मदद से जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराए हैं. इस कार्रवाई में भारत ने अपने लड़ाकू विमान मिराज का इस्तेमाल किया है. 21 मिनट तक एयरफोर्स की ये सर्जिकल स्ट्राइक चली, इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैएबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन के कैंप तबाह हुए हैं. बड़ी जानकारी के मुताबिक कुल 250 से 300 आतंकी मारे गए हैं.

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में ठिकाने तबाह किए हैं. इसके साथ ही जैश के क्ट्रोल रूम अल्फा-3 को भी भी नेस्तानाबूत कर दिया गया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट की ओर से ये एक्शन किया था. बालाकोट पाकिस्तान के एबटाबाद के पास स्थिति है. इसके बाद मुजफ्फराबाद में सुबह 3.48 बजे से 3.55 बजे तक और चकोटी में सुबह 3.58 बजे से 4.04 बजे तक स्ट्राइक की गई.

भारतीय सेना की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था. किसी को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस पूरी कार्रवाई की कमांड भारतीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अपने हाथ में ले रखी थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
IND vs SL 2nd Test Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget