एक्सप्लोरर

Ravichandran Ashwin: अश्विन के साथ हुआ स्कैम? एयरलाइन कंपनी को सुनाई खरी-खोटी; जानें क्या है मामला

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एक अनोखे स्कैम का जिक्र किया है. जिसका सामना कई अन्य लोग भी कर चुके हैं. यह मामला एक एयरलाइन कंपनी से जुड़ा है.

Ravichandran Ashwin On IndiGo Airlines: भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि इंडिगो एयरलाइंस यात्रियों द्वारा पहले से बुक की गई सीटों की अनदेखी कर रही है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अश्विन ने एयरलाइन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए अपने अनुभव को "धोखाधड़ी" बताया.

अश्विन ने की इंडिगो एयरलाइंस की आलोचना
अश्विन ने एक्स पर लिखा, "यह समस्या अब इंडिगो एयरलाइंस के साथ आम बात होती जा रही है. मेरा हालिया अनुभव बेहद खराब रहा. थर्ड पार्टी बुकिंग प्लेटफॉर्म से बुकिंग करने के बाद एयरलाइन ने मेरी बुक की गई सीट किसी और को दे दी. पता नहीं यह घोटाला है या नहीं! लेकिन, उन्हें कौन जिम्मेदार ठहराएगा? अब उन पर भरोसा करने का कोई मतलब नहीं है. अगर आप पैसे भी देते हैं, तो भी आपको अपनी बुक की गई सीट नहीं मिलेगी."

अश्विन से पहले हर्षा भोगले भी कर चुके हैं इंडिगो एयरलाइंस की आलोचना
अश्विन की यह शिकायत ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले ही मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इंडिगो एयरलाइंस की आलोचना की थी. एक घटना का जिक्र करते हुए भोगले ने बताया कि कैसे उनकी फ्लाइट में एक बुजुर्ग दंपत्ति को उनकी बुक की गई सीटों से हटा दिया गया, जबकि उन्होंने उन सीटों के लिए पहले ही भुगतान कर दिया था. भोगले ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति ने चौथी पंक्ति में सीटें बुक कराई थीं, ताकि उन्हें ज्यादा चलना न पड़े, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी सीट बदलकर 19वीं पंक्ति कर दी गई. इस बदलाव के कारण बुजुर्ग व्यक्ति को संकरे गलियारे में चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:
खुल गया रोहित शर्मा की सफल कप्तानी का राज, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget