एक्सप्लोरर

साउथम्पटन पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, फाइनल के लिए शुरू करेंगे तैयारी

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं. टीम इंडिया हालांकि करीब 100 दिन तक इंग्लैंड में रहेगी. साउथम्पटन पहुंचते ही रोहित शर्मा ने पंत के साथ बेहद ही खास तस्वीर शेयर की.

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. बेहद ही महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी साउथम्पटन पहुंच चुके हैं. इंग्लैंड पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने होटल में चेकइन कर लिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड दौरे पर पहुंची है. 

खिलाड़ियों ने इंग्लैंड पहुंचते ही होटल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने होटल के कमरे की बालकॉनी की तस्वीर पोस्ट की. साहा ने ट्वीट कर लिखा, "यह हमारे कमरे की बालकॉनी का दृश्य है."

पुरुष टीम को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेलना है. न्यूजीलैंड फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है. कीवी टीम टेस्ट सीरीज के बाद 14 जून को साउथम्पटन पहुंचेगी.

इंग्लैंड पहुंचते ही हुआ कोविड-19 टेस्ट

भारतीय महिला टीम ब्रिस्टल जाएगी जहां वह इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. आईसीसी ने पहले ही साफ कर दिया था कि क्वारंटीन पीरियड में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलेगी. भारतीय टीम के खिलाड़ियों का होटल पहुंचने पर टेस्ट किया गया.

टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया 520 प्वाइंट्स के साथ फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही. इतना ही नहीं इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत भी हासिल की.

कोरोना वायरस की वजह से खिलाड़ियों का बड़ा दल इंग्लैंड पहुंचा है. साहा के फिट होने के चलते केएस भरत हालांकि मुंबई से ही अपने घर वापस लौट गए और उन्हें इंग्लैंड जाने का मौका नहीं मिला.

बायो बबल से प्रभावित हो रहा है आंद्रे रसेल का मानसिक स्वास्थ्य, परेशानियों को किया बयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget