एक्सप्लोरर

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में रोहित शर्मा ने गिनाए भारत की हार के कारण, एक गलती का अब तक है अफसोस

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद बताया कि आखिर क्यों उन्हें मुकाबला गंवाना पड़ गया.

Rohit Sharma Reaction On Indian Team lost In Bengaluru Test: बेंगलुरु में न्यूजीलैंड ने 36 साल पुराना इतिहास दोहराते हुए टीम इंडिया को टेस्ट में हरा दिया. 20 अक्टूबर, रविवार (2024) को टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट में 36 साल पहले यानी 1988 में हार का सामना किया था. 1988 में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की उम्र सिर्फ एक साल की थी. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 36 साल बाद टीम इंडिया को मिली हार के कारण गिनाए.  

पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होना

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, जो उनके लिए सबसे बड़ी गलती साबित हुआ. पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होने की गलती पर रोहित शर्मा ने कहा, "हमने पहली पारी में अच्छी बैटिंग नहीं की. तो पता था कि आगे क्या है. जब आप 350 रन से पीछे हों तो आप इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते. बस गेंद और बल्ला देखना है."

ओवरकास्ट कंडीशन को ठीक से नहीं पढ़ पाना

मुकाबले की शुरुआत में बारिश के कारण बनी ओवरकास्ट कंडीशन को रोहित शर्मा ठीक से पढ़ नहीं सके. ओवरकास्ट कंडीशन को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा, "मैंने दूसरे दिन के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि शुरुआत में हालात मुश्किल होंगे और बादल छाए रहेंगे, लेकिन 50 से कम के स्कोर पर ऑलआउट होने की हमें उम्मीद नहीं थी."

न्यूजीलैंड की शानदार बॉलिंग

हार के कारण बताते हुए रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की तारीफ की. भारतीय कप्तान ने कहा, "न्यूजीलैंड ने काफी अच्छी बॉलिंग की और हमारे बल्ले के हर कोने को चैलेंज दिया और हम उसका जवाब देने में फेल रहे. इस तरह के गेम होते हैं."

 

ये भी पढ़ें...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की हार के 3 विलेन, जानें किस-किस ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget