एक्सप्लोरर

India World Cup Squad: वर्ल्ड कप 2011 की तुलना में कहां कमजोर है 2023 की टीम, दोनों टीमों के बीच यह है बड़ा अंतर

India World Cup Squad 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के नामों का एलान हो गया है. टीम इंडिया मेगा इवेंट में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.

India ODI World Cup Squad 2023: भारत में 5 अक्तूबर से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होगा. मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के नामों का एलान 5 सितंबर को चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कर दिया. साल 2011 के बाद भारत में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इस कारण रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाली टीम इंडिया को खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है.

वर्ल्ड कप के लिए घोषित हुई भारतीय टीम की तुलना यदि साल 2011 की विजेता टीम से की जाए तो की बड़े अंतर साफतौर पर देखने को मिल जायेंगे. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की औसत आयु 28 साल थी तो वहीं इस बार टीम की औसत आयु 30.06 साल है.

साल 2011 टीम की बल्लेबाजी में सिर्फ सचिन थे 30 के पार, इस बार 4 खिलाड़ी

भारत की साल 2011 की वर्ल्ड टीम को देखा जाए तो उस समय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों में सिर्फ सचिन तेंदुलकर एक ऐसे थे जिनकी उम्र 30 साल के पार थी. इसके अलावा कप्तान धोनी, रैना, सहवाग, गंभीर और युवराज जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे. इन सभी की उम्र उस समय 30 से कम होने के साथ खुद को मैच विनर खिलाड़ी भी साबित कर चुके थे.

इस बार घोषित हुई वर्ल्ड कप टीम के बल्लेबाजों की उम्र पर नजर डाली जाए तो उसमें कप्तान रोहित शर्मा 36 साल, विराट कोहली 34 साल, सूर्यकुमार यादव 32 साल और केएल राहुल की 31 साल उम्र है. विराट साल 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं. वहीं इस बार 30 साल से कम उम्र के बल्लेबाजों में टीम में शुभमन गिल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है.

धोनी की टीम में थे 3 विशेषज्ञ स्पिनर, इस बार सिर्फ 1

टीम इंडिया ने जब साल 2011 के वर्ल्ड कप को अपने नाम किया तो उसमें गेंदबाजों की भूमिका भी काफी अहम रही थी. उस समय तेज गेंदबाजी का नेतृत्व जहीर खान और आशीष नेहरा कर रहे थे, जो काफी अनुभवी माने जाते थे. वहीं स्पिन विभाग में भारत के पास हरभजन सिंह के अलावा पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन का विकल्प भी था.

रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाली इस बार की टीम में सिर्फ कुलदीप यादव के रूप में एक विशेषज्ञ स्पिनर को जगह मिली है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी में बुमराह, शमी और सिराज शामिल है, जिसमें तीनों ही लंबे समय के बाद साथ खेलते हुए दिखाई देंगे.

दोनों टीमों में सबसे बड़ा अंतर ऑलराउंडर्स

भारत ने जब साल 2011 का वर्ल्ड कप जीता था तो उसमें युवराज सिंह ने बतौर ऑलराउंडर काफी अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उस टीम में सहवाग, युवराज, सचिन, रैना और यूसुफ पठान के रूप में ऐसे खिलाड़ी मौजूद थे जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कुछ फेंकने का विकल्प देते थे.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित हुई टीम को देखा जाए तो उसमें सिर्फ रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का विकल्प नहीं देता है. हालांकि यह सभी प्लेयर्स ऊपरी क्रम में नहीं खेलते हैं. जबकि सहवाग और युवराज वर्ल्ड कप 2011 की टीम में प्रमुख बल्लेबाज थे.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऐसी है टीम इंडिया:

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: सैमसन, अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा को अभी भी वर्ल्ड कप टीम में मिल सकती है जगह! जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget