एक्सप्लोरर

World Cup 2023: सैमसन, अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा को अभी भी वर्ल्ड कप टीम में मिल सकती है जगह! जानें कैसे

World Cup 2023: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम से कई स्टार खिलाड़ियों को दूर रखा गया है.

India's World Cup 2023 Squad: वनडे वर्ल्ड कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा की गई, जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों को दूर रखा गया. स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन, स्पिनर आर अश्विन और तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं. तीनों ही खिलाड़ियों को टीम में न देख फैंस काफी निराश दिखाई दिए थे. लेकिन अगर हम कहें कि तीनों को अभी भी वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल सकती है, आइए जानते हैं कैसे?

भारतीय चीफ सिलेक्टर ने कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, लेकिन अभी भी टीम में बदलाव हो सकते हैं. स्क्वाड में आखिरी बदलाव करने की तारीख 27 सितंबर है, इसलिए इन तीनों ही खिलाड़ियों के लिए अभी भी टीम के दरवाज़े बंद नहीं हुए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी बदलाव में कौन जगह बना सकता है. फैंस ने स्क्वाड में बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को भी देख नाराज़गी ज़ाहिर की थी. 

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने स्क्वाड की घोषणा के वक़्त प्रेस वार्ता में कहा था, “लोग अपनी जगह के लिए लड़ रहे हैं, ये खराब चीज़ नहीं है. चुनौतियां बढ़ गई हैं और ये ज़्यादा मुश्किल हो गया है. लेकिन हमें देखना होगा कि कौन फॉर्म में है, विरोधी कौन है और उस परिस्थिति में कौन खिलाड़ी फिट होता और टीम को ज़्यादा फायदा पहुंचा सकता है. ये हर बार होता है. हमने क्रिकेट में देखा है कि आपको मुश्किल फैसले करने पड़ते हैं ताकि टीम को वो मिले जो चाहिए.”

रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में भी मिल सकता है मौका 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, संजू सैमसन, आर अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व प्लेयर के रूप में भी शामिल किया जा सकता है. हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी इस बात को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं किया गया है. 

वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऐसी है टीम इंडिया

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर.

 

ये भी पढ़ें...

AFG vs SL: अफगान कोच का नेट रनरेट समीकरण को लेकर बड़ा बयान, हमें इस बारे में नहीं थी कोई जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget